वाईल्डलाईफ फोटोग्राफर प्रकाश बादल पंजाब कला अकादमी की ओर से विशेष सम्मान  ‘छायांकन’ से जालंधर में होंगे सम्मानित

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़,शिमला

हिमाचल प्रदेश के वाईल्डलाईफ फोटोग्राफर प्रकाश बादल को पंजाब कला अकादमी की ओर से उनके द्वारा वाईल्ड लाईफ फोटोग्राफी में  उनके द्वारा किये गए सराहनीय  योगदान के मद्देनज़र उन्हें विशेष सम्मान  ‘छायांकन’ से 28 नवम्बर 2021 को  जालंधर में सम्मानित किया जा रहा है।

यह जानकारी पंजाब साहित्य अकादमी के अध्यक्ष सिमर सदोष ने प्रकाश को पत्र लिखकर दी है। विभिन्न क्षेत्रों में अपना विशिष्ट सहयोग देने वाले विभिन्न क्षेत्रों के  अनेक चर्चित लोगों की सूचि में इस वर्ष पंजाब कला साहित्य अकादमी द्वारा इस बार प्रकाश को इस विशिष्ट सम्मान के लिए चुना गया है।

                                                            इसक अतिरिक्त 19 से 21 नवम्बर 2021 को प्रकाश के चित्रों को कोलकाता की प्रमुख संस्था बर्ड एंड वाईल्ड लाईफ फोटोग्राफी क्लब द्वारा आयोजित किये जा रहे फोटोफेस्ट  ‘वाईल्ड आई’ में भी शामिल किया गया है | यह प्रदर्शनी आई सी सी आर कोलकाता में आयोजित की जा रही है।

इसकी जानकारी प्रकाश को लिखित रूप से प्राप्त हुई है और बर्ड एंड वाईल्ड लाईफ फ़ोटोगाफ़ी संस्था ने इस विषय में  एक पोस्टर भी विभिन्न माध्यमों से प्रसारित किया है | प्रकाश की फोटोग्राफी को राष्ट्रीय स्तर पर ही नहीं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सराहना व सम्मान मिल चुका है।

हाल ही में हिमाचल प्रदेश के तत्कालीन राज्यपाल  बंडारू दत्तात्रेय ने भी प्रकाश के चित्रों से प्रभावित होकर उनके सम्मान में एक मान पात्र जारी किया था | प्रकाश बादल वाईल्डलाईफ फोटोग्राफी में दिन प्रतिदिन नए आयाम छूते जा रहे है, जिससे हिमाचल प्रदेश का नाम रौशन हुआ है।

हिमाचल प्रदेश वन विभाग में कार्यरत प्रकाश बादल को अनेक राज्यों द्वारा  विभिन्न पुरस्कारों से पुरस्कृत और सम्मानित किया  जा चुका है | 

Share from A4appleNews:

Next Post

मनरेगा के तहत 2.69 लाख ग्राम पंचायतों में से 2 लाख की GIS योजनाओं को पूरा करने की उपलब्धि हासिल की

Sat Nov 20 , 2021
जीआईएस-आधारित योजना का उपयोग करके महात्मा गांधी एनआरईजीएस के योगदान में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और इसके प्रभाव जमीनी स्तर पर दिखाई दे रहे हैं। क्रिस्प-एम टूल, जो स्थानीय समुदायों को बदलते जलवायु के प्रभाव को समझने और उन पर उचित निर्णय लेने में सक्षम बनाएगा युक्तधारा भू-स्थानिक योजना पोर्टल […]

You May Like

Breaking News