IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

CM ने शौर्य चक्र विजेताओं को दी बधाई, अमित सिंह राणा और शहीद बृजेश शर्मा को राष्ट्रपति ने किया प्रदान

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा हिमाचल प्रदेश से सम्बन्ध रखने वाले दो जवानों को शौर्य चक्र प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने वीरभूमि हिमाचल के ज्वालामुखी से सम्बन्ध रखने वाले अमित सिंह राणा को शौर्य चक्र से सम्मानित करने पर उन्हें हार्दिक बधाई दी है।

अमित सिंह राणा को भेजे अपने बधाई संदेश में उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश उनकी इस उपलब्धि से गौरवान्वित हुआ है।

प्रदेश के कुटलैहड़ से सम्बन्ध रखने वाले बृजेश शर्मा को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है। उनकी ओर से यह पुरस्कार शहीद बृजेश की धर्मपत्नी श्वेता ने ग्रहण किया।

मुख्यमंत्री ने बृजेश शर्मा की शहादत को नमन करते हुए कहा कि कृतज्ञ प्रदेशवासी उनके सर्वोच्च बलिदान को सदैव स्मरण रखेंगे।

Share from A4appleNews:

Next Post

SJVN के CMD ने वर्चुअली 1320 MW बक्‍सर ताप विद्युत सयंत्र की दूसरी इकाई के कार्यों का किया शुभारंभ

Tue Nov 23 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला एसजेवीएन के अध्‍यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नन्‍द लाल शर्मा ने वर्चुअल माध्यम से (2 x 660) 1320 मेगावाट के बक्‍सर ताप विद्युत संयंत्र की दूसरी इकाई के कार्यों का शुभारंभ किया । इस अवसर पर परियोजना स्थल पर निदेशक(विद्युत), सुशील कुमार शर्मा तथा एसजेवीएन थर्मल प्रा. लिमिटेड […]

You May Like

Breaking News