IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

हिमाचल कांग्रेस ने केंद्र पर लगाया संविधान की धारा 19 की अवहेलना करने और लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की देश मे आसमान छूती महंगाई,अप्रत्याशित मूल्य बृद्धि, बेरोजगारी व डूबती अर्थव्यवस्था के खिलाफ  दिल्ली में 12 दिसम्बर की प्रस्तावित कांग्रेस की महंगाई हटाओ महा रैली को उप राज्यपाल द्वारा अनुमति न देने की कड़ी आलोचना करते हुए  इसे संविधान की धारा 19 की अवहेलना करने और लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा है कि देश के संविधान ने अपने नागरिकों को यह अधिकार दे रखा है कि वह सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से कोई भी प्रदर्शन करते हुए अपनी बात कह सकता है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली के उप राज्यपाल ने संभता प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के दवाब पर कांग्रेस की इस रैली को अनुमति नही दी है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस अब इसे 12 को जयपुर में आयोजित करेगी।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव  भवन में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार एक तानाशाह के तौर पर काम कर रही है जहां किसी को भी न तो बोलने की आजादी है और न ही कोई रोष प्रकट कर सकता है।

उन्होंने कहा कि संसद की मर्यादाओं का हनन हो रहा है।विपक्ष को बोलने नही दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि तीन नए कृषि कानून बनाते समय भी सदन में कोई चर्चा नही की गई और जब किसानों के भारी दबाव के कारण इसे वापिस लिया गया तब भी सदन के अंदर सरकार ने कोई  चर्चा नही की।

उन्होंने कहा कि यह देश के सर्वोच्च सदन का घोर अपमान है। उन्होंने कहा कि कृषि मंत्री का यह बयान की आंदोलनरत किसी भी किसान की कोई मौत नही हुई पूरी तरह देश को गुमराह करने वाला है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने इस आंदोलन को असफल करने के लिये अनेक षडयंत्र रचे पर वह इसमें सफल नही हुए। अब इस आंदोलन में मारे गए किसानों को किसी भी मुआवजे से सरकार भागने का प्रयास कर रही है।

दिल्ली के उप राज्यपाल द्वारा कांग्रेस की 12 दिसम्बर की प्रस्तावित महा रैली की अनुमति नही देने के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी कल 3 दिसम्बर को शिमला में धरना प्रदर्शन करेगी। इसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी जिलाध्यक्ष व पदाधिकारी व कार्यकर्ता भाग लेंगे।

Share from A4appleNews:

Next Post

युगपुरूष थे बाबा साहब अम्बेडकरः आर्लेकर

Thu Dec 2 , 2021
दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय अम्बेडकर कनक्लेव-2021 का आयोजन एप्पल न्यूज़, दिल्ली फोरम ऑफ़ एस.सी एण्ड एस.टी लेजीस्लेटर एण्ड पार्लियामेंटेरियनस तथा डाॅ. अम्बेडकर चैम्बर आॅफ कामर्स-डी.ए.सी.सी के संयुक्त तत्वावधान में विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय पांचवें अंतरराष्ट्रीय अम्बेडकर कनक्लेव-2021 के प्रथम सत्र की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र […]

You May Like

Breaking News