file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

बैंकों के निजीकरण के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, शिमला में बैंक कर्मियों ने DC कार्यालय के बाहर दिया धरना

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

सरकारी बैंको के निजीकरण के विरोध में यूनाइटेड फोरम आफ बैंक के आह्वाहन पर पूरे देश मे आज बैंक बन्द हैं। दो दिन की इस हड़ताल के पहले दिन आज बैंक कर्मियों ने उपायुक्त कार्यालय शिमला के बाहर धरना प्रदर्शन किया और मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

यूको बैंक कर्मचारी यूनियन के जनरल सेक्टरी नरेंद्र वर्मा ने बताया कि यह प्रदर्शन केंद्र सरकार की निजीकरण के खिलाफ है। आज देश भर में दस लाख से ज्यादा बैंक कर्मी हड़ताल पर हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कहते थे कि देश नही बिकने दूंगा लेकिन उन्होंने सबसे पहले रेल, हवाई अड्डे व अन्य सार्वजनिक क्षेत्रो के उपक्रमों को बेचा है।

बैंकों को निजी हाथों में देने की तैयारी है। निजी बैंकों में जनता का पैसा सुरक्षित नही है यह कब दिवालिया हो जाये कहा नही जा सकता। 54 करोड़ जनधन खाते सरकारी बैंकों ने खोले हैं।

देश की गरीब जनता तक लाभकारी योजनाओं को पहुचाने काम सरकारी बैंक करते हैं। दो दिन की हड़ताल के बाद अगर सरकार नही जागती है तो उसके बाद यह हड़ताल अनिश्चितकाल हो सकती है।

Share from A4appleNews:

Next Post

PM मोदी ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए हिमाचल की सराहना की, प्रदेश के 71,405 किसानों ने सुना PM का संबोधन

Thu Dec 16 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से किसानों की आय को बढ़ाने के साथ स्वस्थ भोजन उपलब्ध करवाने और पर्यावरण के साथ सांमजस्य बनाने वाली प्राकृतिक खेती को राष्ट्रीय स्तर पर अपनाने को लेकर वीरवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के किसानों का आह्वान किया। प्राकृतिक खेती […]

You May Like

Breaking News