file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

मंडी रैली इतिहास की सबसे बड़ी रैली, कांग्रेस के नेता भी करें प्रधानमंत्री द्वारा हिमाचल को दी गयी सौगात के लिए धन्यवाद करना चाहिए- कश्यप

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा मुख्यालय दीपकमल चक्कर में अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक के दौरान मीडिया से बात चीत करते हुए कहा जयराम सरकार के चार साल पूर्ण होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली ऐतिहासिक रही उन्होंने इस भव्य कार्यक्रम के लिए जनता, कार्यकर्ता व प्रदेश पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने 11000 करोड़ से अधिक के शिलान्यास किए व 27000 करोड़ की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में भाग लाया, इससे हिमाचल को बड़ा लाभ होगा।


कश्यप ने कहा कि इस रैली में बहुत बड़ा जनसैलाब दिखा जिसके कारण यह रैली अपने आप मे ऐतिहासिक मानी जा रही है, इस रैली से स्पष्ट है जी जनता ने जयराम सरकार के चार साल के कार्यकाल पर मोहर लगाई है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जनता को असुविधा के लिए क्षमा भी मांगी और कहा कि भीड़ ज़्यादा होने के कारण कई कार्यकर्ताओं को ग्रिउंड में प्रवेश नहीं मिला। पर मैने और मेरी टीम ने स्वयं रैली में आए लोगों की चिंता की ।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के मीडिया के प्रश्नों का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के पास कुछ कहने को नहीं है इसी कारण वह हर बात का विरोध करते है , बस मीडिया में बने रहने का प्रयास करते है।
कल कांग्रेस द्वारा किए गए धरना प्रदर्शन फेल रहे है, दस बीस लोगों की इकट्ठा कर कांग्रेस ने प्रदर्शन किए है। हम कांग्रेस से पूछते है कि वह किस बात का विरोध कर रहे है, भाजपा ने केंद्र व प्रदेश सरकार के सहयोग से वो काम करके दिखये है जो लंबे समय से रुके हुए थे। कांग्रेस ने इन विकास कार्यों को इतने लंबे समय से क्यों रोक कर रखा था,कांग्रेस केवल राजनीतिक करना जानती है पर भाजपा विकास करना।
कांग्रेस के नेताओं को भी प्रधानमंत्री द्वारा हिमाचल को दी गयी सौगात के लिए धन्यवाद करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि कल की रैली में भरमौर से लेकर सिरमौर तक के कार्यकर्ताओं एवं जनता ने भाग लिया है यह भाजपा द्वारा की गई जन सेवा का नतीजा है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता कह रहे है कि राहुल गांधी भी हिमाचल आ रहे है उनका हम स्वागत करते है , राहुल गांधी जहाँ भी जाते है वहाँ से कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जाता है।

Share from A4appleNews:

Next Post

शिंगला के ठेकेदार की 16 शटरिंग प्लेट चोरी करने वाले 5 चोर पुलिस ने किए गिरफ्तार

Tue Dec 28 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला रामपुर बुशहर में शिंगला गॉव के एक ठेकेदार की 16 शटरिंग की लोहे की प्लेटें चोरी करने वाले 5 चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल कर ली है। करीब 90 हजार कीमत कीं प्लेटों को भी बरामद कर लिया गया है। मामले की अभी […]

You May Like

Breaking News