file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

हिमाचल में भारी हिमपात से 855 से ज्यादा सड़कें बन्द, राजधानी शिमला में यातायात पड़ा ठप्प, स्थानीय लोग परेशान, पर्यटकों की मौज

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

प्रदेश में भारी बर्फबारी के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। भारी बर्फबारी से प्रदेश की 855 से ज्यादा सड़के बन्द है। जिससे लोगों को गंतव्य तक जाने के लिए लोगों को पैदल ही जाना पड़ रहा है। जिला शिमला में ही 260 से ज्यादा सड़के बाधित है।

जिला प्रशासन के अनुसार ऊपरी शिमला कुफरी, नारकंडा, चौपाल कुपवी मार्ग अवरुद्ध है। वन्ही शिमला शहर की सड़को पर भी यातायात सुचारू नही हो पाया है। सड़को को खोलने के लिए मशीनरी लगाई गई है। सड़क पर नमक रेता डाला जा रहा है जिससे फिसलन से बचा जा सके।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बर्फबारी से सड़के बन्द पड़ी है। जिससे पैदल ही घर से दफ्तर जाना पड़ रहा है। भारी बर्फबारी के कारण पानी जम गया है बिजली गुल है। जरूरी सामान पीठ पर ही ले जाना पड़ रहा है। प्रशासन को शीघ्र राहत देनी चाहिए।

वन्ही राजधानी शिमला घूमने आए पर्यटकों के लिए यह बर्फबारी किसी सौगात से कम नही है। बर्फबारी के बाद पहाड़ों की रानी शिमला सफेद चांदी सी चमक रही है। पर्यटकों का कहना है कि यह उनके लिए जन्नत है और वह बर्फबारी का खूब आनंद उठा रहे हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

शिमला जिला में दुकानों को खोलने का समय प्रातः 10 से सांय 7 बजे तक तय, ढाबे 10 बजे तक- केवल दवा दुकानों को छूट

Mon Jan 10 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमलाउपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आदेश जारी करते हुए बताया कि कोविड से निपटने के लिए जिला में दुकानों को खोलने का समय प्रातः 10 बजे से सांय 7 बजे तक निर्धारित किया गया है।उन्होंने बताया कि जिला शिमला में ढाबे रात 10 बजे तक खुले रहेंगे जबकि […]

You May Like

Breaking News