हिमाचल में 21 से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश का अलर्ट जारी

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश मे मौसम एक बार फिर कड़े तेवर दिखाएगा। 21 जनवरी से पहाड़ो पर बर्फ तो वहीं मैदानी इलाकों के लिए मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

वन्ही बीते दिनों लाहौल स्पीति और किन्नौर में हल्की बर्फबारी दर्ज की गई है जिससे न्यूनतम तापमान केयलोंग में -7.2 दर्ज किया गया है।21 जनवरी से प्रदेश में पश्चिम विक्षोभ के चलते एक बार फिर मौसम कड़े तेवर दिखायेगा और इसका असर 23 जनवरी तक रहेगा।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक सन्दीप शर्मा ने बताया कि से 20 जनवरी तक लाहौल स्पीति, चंबा, किन्नौर,कुल्लू में हल्की बारिश की संभावना है।

21जनवरी से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ प्रवेश करेगा जिसके कारण सोलन, सिरमौर, ऊना, शिमला में भारी बारिश होने की संभावना है। जिसके लिए अलर्ट भी विभाग द्वारा जारी किया गया है।

जहां मैदानी इलाकों में बारिश होगी वहीं ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है। आने वाले दिनों में तापमान की बात की जाए तो बर्फबारी के बाद तापमान में फिर गिरावट दर्ज की जाएगी। कुछ जिलों में धुन्ध रहने की भी सम्भावना रहेगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

आनी की जाबन पँचायत में प्रधान पद के लिए 5 व नमहोंग में 3 प्रत्याशी मैदान में, 30 जनवरी को चुनाव, कर्मचारियों को करवाया पूर्वाभ्यास

Wed Jan 19 , 2022
एप्पल न्यूज़, सीआर शर्मा आनी जिला कुल्लू में आनी खण्ड की जाबन व नमहोंग पंचायत में आगामी 30 जनवरी को होने वाले पंचायत चुनावों के मद्देनजर क्षेत्र में इन दिनों सर्द मौसम के बाबजूद सियासी पारा गर्माने लगा है। बुधवार को नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद. चुनाब में विभिन्न […]

You May Like

Breaking News