IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

NHM अनुबंध कर्मचारी महासंघ का 25 जनवरी तक स्थाई नीति बनाने का सरकार को अल्टीमेटम, अन्यथा 2 फरवरी से करेंगे हड़ताल

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

एनएचएम अनुबंध कर्मचारी महासंघ ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संघ का कहना है कि उन्हें विभिन्न पदों पर सेवाएं देते हुए 23 वर्ष से अधिक समय हो गया है लेकिन उन्हें सरकार की तरफ से कोई लाभ नहीं दिया जा रहा है।

महासंघ ने सरकार को 25 जनवरी तक स्थाई नीति बनाने का अल्टीमेटम दिया है अगर ऐसा नहीं होता है तो 2 फरवरी को प्रदेश के समस्त एनएचएम कर्मचारी हड़ताल करेंगे।

एनएचएम कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अमीन चंद शर्मा ने शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि सरकार कर्मचारियों को नियमित करें, जब तक ऐसा नही होता है तब तक उन्हें रेगुलर पे स्केल दिया जाए।

एनएचएम कर्मचारी लंबे समय से अपनी सेवाएं दे रहे हैं इनमें से कुछ सेवानिवृत्त भी हो गए हैं लेकिन आज तक सरकार कर्मचारियों के लिए स्थायी नीति नहीं बना पाई है।

उन्होंने कहा कि अगर सरकार 25 जनवरी तक इसकी अधिसूचना जारी नहीं करती है तो 2 फरवरी को प्रदेश व्यापी हड़ताल की जाएगी जिसकी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

ब्रेकिंग- हिमाचल प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों की ट्रांसफर पर लगा पूर्ण प्रतिबन्ध

Fri Jan 21 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के तबादलों पर पूर्ण प्रतिबंध लग गया है। आदेशों में इसका कारण बजट सत्र को बताया गया है। आदेशों में स्पष्ट कहा गया है कि केवल मेडिकल ग्राउंड या फिर अति आवश्यक होने पर ही मुख्यमंत्री की संस्तुति के बाद ही कोई […]

You May Like

Breaking News