Breaking- शिमला में भी ओमिक्रोन की दस्तक, कोई ट्रैवल हिस्ट्री नही, 24 दिसम्बर को लिया था सेम्पल- आज आई रिपोर्ट- आदित्य नेगी

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

जिला शिमला में भी ओमिक्रोन ने दस्तक दे दी है। प्रदेश मे बीते रोज आई रिपोर्ट मे ओमिक्रोन के 8 नए मामले पाए गए है जिनमे एक पाजिटिव शिमला जिला से भी शामिल है। शिमला जिला का यह पहला ओमीक्रोन मामला है।

उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने बताया कि ये सैपल 24 दिसंबर को लिया गया था और 57 वर्षीय मरीज की कोई ट्रैवल हिस्ट्री भी नही पाई गई है।

उन्होंने बताया कि मरीज के सभी कॉन्टेक्ट ट्रेसिग और अन्य एहतियात पहले ही पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन कोरोना की वर्तमान स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

वास्तविक स्थिति ये है कि फिलहाल कोरोना मरीजो मे से केवल 5% मरीज ही अस्पताल मे भर्ती है बाकी अधिकतर मरीज होम आईसोलेशन मे ही ठीक हो रहे है।

उन्होंने बताया कि जिला मे संक्रमण फैलने से रोकने के लिए एहतियात बरती जा रही है।

Share from A4appleNews:

Next Post

शिमला जिला में राशन डिपो के लिए करें आवेदन, दसवीं पास होना है अनिवार्य, देखें कहां खुलेंगे डिपो

Fri Jan 21 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमलाजिला खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नियंत्रक जिला शिमला पूर्ण चंद ठाकुर ने बताया कि जिला शिमला में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत जिला शिमला के विभिन्न स्थानों में उचित मूल्य की दुकानें आवंटित करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसके […]

You May Like

Breaking News