IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

CM ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री से भेंट कर 50 एम्बुलेंस और 234 आशा कार्यकर्ताओं के पद सृजित करने का आग्रह

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने नई दिल्ली में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख एल. मंडाविया से भेंट की।

मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री से पहाड़ी क्षेत्रों में प्रतिक्रिया समय कम करने के लिए 50 एम्बुलेंस स्वीकृत करने का आग्रह किया। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री को राज्य में आशा कार्यकर्ताओं की कमी के बारे में अवगत करवाया।

राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन (एनयूएचएम) के तहत 58 आशा कार्यकताओं तथा राज्य के शहरी क्षेत्रों में व्यापक प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल में और गुणवत्ता लाने के लिए गैर एनयूएचएम घटक के तहत 176 आशा कार्यकर्ताओं के पद स्वीकृत करने का आग्रह किया।

जय राम ठाकुर ने राज्य को बल्क ड्रग पार्क प्रदान करने का भी आग्रह किया, जिससे औद्योगिकरण को बढ़ावा मिलेगा।

 केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा युवा कार्य एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने भी राज्य के विभिन्न मुद्दों पर अपने बहुमूल्य सुझाव दिए।

मुख्य सचिव राम सुभग सिंह और प्रधान आवासीय आयुक्त सुशील कुमार सिंगला भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

कांग्रेस ने भाजपा सरकार से पूछा- जनता को बताएं, 4 साल में अपने दृष्टिपत्र के कितने वायदे पूरे किए

Fri Jan 28 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश भाजपा सरकार से पूछा है कि वह सार्वजनिक तौर पर यह बताए कि गत चार साल के अपने इस कार्यकाल उसने अपने दृष्टिपत्र के कितने वायदों को पूरा किया है।उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने लोगों से किया कोई […]

You May Like

Breaking News