file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का आकलन करने व राहत और पुनर्वास के लिए मंत्रियों की अध्यक्षता में “जिला समितियों” का गठन

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी आपदा के बाद की स्थिति का आकलन करने के लिए गुरुवार और शुक्रवार को जुब्बल, नवार, कोटखाई, रामपुर और ठियोग निर्वाचन क्षेत्र के अन्य स्थानों का दौरा करेंगे। इस दौरे के दौरान शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर उनके साथ रहेंगे।
राज्य सरकार द्वारा हाल ही में हुई अत्यधिक बारिश, बाढ़, भूस्खलन और बादल फटने से हुए नुकसान का आकलन करने के उद्देश्य से राजस्व मंत्री की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया है।

राजस्व मंत्री के अलावा इस समिति में शिक्षा मंत्री, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर, मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी बतौर सदस्य और निदेशक-सह-विशेष सचिव (राजस्व-आपदा प्रबंधन समिति) दुनी चंद राणा बतौर सदस्य सचिव शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त, राज्य सरकार ने भारी बारिश के कारण आई आपदा के मूल्यांकन के उद्देश्य से प्रत्येक जिले में एक राहत और पुनर्वास समिति का गठन करने का निर्णय लिया है।

जगत सिंह नेगी को तीन जिला समितियों, कांगड़ा, किन्नौर और लाहौल- स्पीति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया चंबा जिले के लिए गठित समिति के अध्यक्ष होंगे।

उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ऊना ज़िले के लिए गठित समिति के अध्यक्ष,  स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल बिलासपुर ज़िले के लिए गठित समिति के अध्यक्ष, कृषि मंत्री चंद्र कुमार हमीरपुर ज़िले के लिए गठित समिति के अध्यक्ष, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान शिमला ज़िले के लिए गठित समिति के अध्यक्ष, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर सिरमौर ज़िले के लिए गठित समिति के अध्यक्ष, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह सोलन के लिए गठित समिति के अध्यक्ष, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह मंडी जिले के अध्यक्ष और मुख्य संसदीय सचिव सुन्दर सिंह ठाकुर कुल्लू ज़िले के लिए गठित समिति के अध्यक्ष होंगे।

जिला राहत एवं पुनर्वास समिति में अध्यक्ष के अलावा अपने-अपने जिलों के सभी विधानसभा क्षेत्रों से निर्वाचत विधायक और सभी जिला विभागाध्यक्ष बतौर सदस्य शामिल होंगे।
जिलाधीश अपने-अपने जिलों की समिति के सदस्य सचिव एवं संयोजक होंगे।

Share from A4appleNews:

Next Post

हाटियों को बधाई- गिरिपार क्षेत्र के हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा दिये जाने का विधेयक राज्य सभा से पास- जयराम ठाकुर 

Thu Jul 27 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला सिरमौर ज़िला के गिरिपार क्षेत्र के हाटी समुदाय को हिमाचल प्रदेश में एसटी का दर्जा देने वाले वाले क़ानून को राज्य सभा से पास होने पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हाटी समुदाय के लोगों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि हमने जो […]

You May Like

Breaking News