file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

सांसद रामस्वरूप शर्मा थे मेहनती कार्यकर्ता- PK धूमल

8
IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

पूर्व मुख्यमंत्री ने सांसद रामस्वरूप शर्मा के निधन पर किया शोक व्यक्त

एप्पल न्यूज़, हमीरपुर

वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रो० प्रेम कुमार धूमल ने सांसद रामस्वरूप शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रातःकाल ही मंडी लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद रामस्वरूप शर्मा के निधन के समाचार सुन कर उन्हें बहुत दुःख हुआ है। ” उन्होंने आत्महत्या की है “, इस ख़बर से हम सबकी चिंता और भी बढ़ गयी है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सांसद रामस्वरूप शर्मा से उनका वर्षों पुराना सम्बंध था, जब वह मंडी ज़िले के सचिव थे, तब से ही वह उनको जानते थे। रामस्वरूप शर्मा बहुत ही मेहनती कार्यकर्ता थे। जब प्रदेश में पूर्व में दो बार भाजपा की सरकार बनी थी, तब दोनों बार उनको अध्यक्ष-उपाध्यक्ष कार्पोरेशन का बनाया जाता रहा।

पार्टी में भी रामस्वरूप शर्मा महत्वपूर्ण पदों पर रहे। उन्होंने प्रदेश संगठन मंत्री का दायित्व भी कर्मठता से निभाया था। प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष की जिम्मेवारी भी उन्होंने बखूबी निभाई थी। और दूसरी बार सांसद चुन कर आए थे।

पूर्व मुख्यमंत्री ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अचानक ऐसा क्या हुआ कि उन्हें इतना बड़ा कदम उठाना पड़ गया। यह बहुत रहस्य का विषय है कि उन्होंने आत्महत्या कर ली, क्या कारण रहे होंगे। जिसका पता जांच पूरी होने पर चल सकता है। दिवंगत आत्मा को श्रद्धा अर्पित करते हुए पूर्व सीएम ने ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति व शोकाकुल परिजनों को इस मुश्किल घड़ी में धैर्य प्रदान करने के लिए प्रार्थना की।

Share from A4appleNews:

Next Post

सीटू के बैनर तले विधानसभा के बाहर गरजे सैंकड़ों मजदूर, बोले- "मजदूरों का दर्द नही समझता मिस्त्री का बेटा"

Thu Mar 18 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला मज़दूरों की मांगों को लेकर प्रदेश भर से आए विभिन्न श्रमिक संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने विधानसभा के बाहर खूब प्रदर्शन किया व सरकार की नीतियों के खिलाफ हल्ला बोला।  जनसभा में मज़दूरों का न्यूनतम वेतन 21 हज़ार करने, मज़दूर विरोधी चार लेबर कोड रद्द करने, मनरेगा […]

You May Like

Breaking News