सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

हिमाचल में 4 मई, 2021 से ली जाएंगी बोर्ड परीक्षाएंः गोविन्द सिंह ठाकुर

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2020-21 की बोर्ड परीक्षाएं 4 मई, 2021 से शुरू की जाएंगी। उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के कारण उत्पन्न स्थितियों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा यह निर्णय सीबीएसई की परीक्षा तिथियों की घोषणा तथा पिछले दिनों सरकार, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड, अध्यापकों एवं अभिभावकों के साथ हुई चर्चा के बाद लिया गया है।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए स्कूलों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। स्कूलों में भीड़ जमा न हो, इसके लिए नाॅन-बोर्ड कक्षाओं की परीक्षाएं 10 अपै्रल, 2021 से स्कूलों द्वारा आयोजित की जाएंगी। इसी प्रकार, दसवीं एवं बाहरवीं कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाएं 4 मई, 2021 से आॅफलाइन आयोजित की जाएंगी। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा परीक्षाओं की डेट शीट शीघ्र जारी कर दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि प्रैक्टिकल परीक्षाएं 15 से 30 अपै्रल, 2021 के बीच आयोजित की जाएंगी, इन परीक्षाओं के प्रश्न पत्र इस वर्ष स्कूलों द्वारा अपने स्तर पर तैयार किए जाएंगे, लेकिन परीक्षाएं बोर्ड द्वारा निर्धारित तिथियों पर ही ली जाएंगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

अप्रूवल रेटिंग में एक बार फिर PM नरेन्द्र मोदी दुनिया में नंबर वन , दुनिया के सभी नेता पीछे : सुरेश कश्यप

Sat Jan 2 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला भाजपा अध्यक्ष एवं संसद सुरेश कश्यप ने कहा विश्व के नेताओं की उनके कार्यकाल में स्वीकृति या दूसरे शब्दों में कहें तो उनकी लोकप्रियता पर नजर रखने वाली डेटा फर्म के सर्वे के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अप्रूवल रेटिंग सबसे ज्यादा है । वैश्विक स्तर पर […]

You May Like

Breaking News