file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

CM ने केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से CU परिसर शुरू करने और रूसा की किश्त जारी करने की मांग

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने गत शाम नई दिल्ली में केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से भेंट की।

मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री से राज्य में केन्द्रीय विश्वविद्यालय के दोनों परिसरों में कार्य शीघ्र आरम्भ करने का आग्रह किया। उन्होंने राज्य को राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) के तहत किस्त जल्द जारी करने का भी आग्रह किया। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री को शिक्षा के क्षेत्र में संचालित की जा रही अन्य योजनाओं की प्रगति से भी अवगत करवाया।

केन्द्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि सीपीडब्ल्यूडी एक मास्टर प्लान तैयार करेगा और केन्द्रीय विश्वविद्यालय के दोनों परिसरों जद्रांगल और देहरा में मार्च के अंत तक कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

इस अवसर पर प्रधान आवासीय आयुक्त सुशील कुमार सिंगला भी उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

एसजेवीएन ने बिहार में 1000 करोड़ की 200 MW सौर परियोजना हेतु आशय पत्र किया प्राप्त

Sat Jan 29 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमलाबिहार रिन्‍यूएबल एनर्जी डेवल्‍पमेंट एजेंसी (बीआरईडीए) ने सार्वजनिक उपक्रम एसजेवीएन की बिहार राज्य में क्रियान्वित की जा रही ग्रिड से जुड़ी सौर ऊर्जा परियोजना से 3.11 रुपये प्रति प्रति यूनिट के डिस्कवर्ड टैरिफ के आधार पर 200 मेगावाट बिजली क्रय करने करने के लिए आशय पत्र जारी किया […]

You May Like

Breaking News