मुख्यमंत्री ने अखिल भारतीय राष्ट्रीय शिक्षक महासंघ का कैलेंडर जारी किया

एप्पल न्यूज़, शिमला

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने यहां अखिल भारतीय राष्ट्रीय शिक्षक महासंघ का कैलेंडर-2022 जारी किया।

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा प्रकाशित इस विशेष कैलेंडर में स्वामी विवेकानंद, पंडित मदन मोहन मालवीय, महर्षि दयानंद सरस्वती, महात्मा गांधी, भगिनी निवेदिता, विनोबा भावे, रविंद्र नाथ ठाकुर, महर्षि अरविंद, सुभाष चंद्र बोस सहित लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक के सुविचारित वक्तव्य एवं विचार संकलित हैं।


इस अवसर पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अखिल भारतीय राष्ट्रीय सचिव माध्यमिक संवर्ग पवन मिश्रा ने कहा कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राष्ट्रीय दर्शन के वैचारिक अधिष्ठान से अभिप्रेरित एवं भारतीय से ओतप्रोत शिक्षा एवं समाज की संकल्पना को लेकर चलने वाला एक देशव्यापी संगठन है।

1988 में प्रारंभ महासंघ की गंगोत्री आज 29 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के संबंध विद्यालयों महाविद्यालयों विश्वविद्यालयों शिक्षक महासंघ के संगठनों के 1200000 से अधिक सदस्यों की विशालवैतरणी बन गई है।

शिक्षा के संपूर्ण एवं सर्वांगीण परिदृश्य को दृष्टि में रखते हुए पूर्व प्राथमिक से लेकर विश्वविद्यालय स्तर तक के देशभर के शिक्षकों को भारतीय जीवन दर्शन के आधार पर पारिवारिक भाव से संगठित करने हेतु महासंघ और अहर्निश कृत संकल्प है ।
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राष्ट्रहित में शिक्षा ,शिक्षा के हित में शिक्षक, शिक्षक के हित में समाज के जैसी उदात्त धेयमूलक त्रिपुटी के साथ राष्ट्रीय शिक्षा सदृश सात्विक उपकरण द्वारा सभ्य सुसंस्कृत समाज से सुसज्जित भव्य राष्ट्र निर्माण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री हिमाचल प्रदेश सरकार राजीव सहजल ,तकनीकी शिक्षा मंत्री रामलाल मारकंडेय ,हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के प्रांत महामंत्री डॉ मामराज पुंडीर ,संगठन मंत्री विनोद सूद प्रान्त सहसंगठन मंत्री भीष्म सिंह,वरिष्ठ उपाध्यक्ष जय शंकर, सहित हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे ।
प्रांत महामंत्री डॉ मामराज पुंडीर ने बताया कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा प्रकाशित एवं मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा लांच किए इस विशेष कैलेंडर में स्वामी विवेकानंद जी ,पंडित लाल मदन मोहन मालवीय जी,महर्षि दयानंद सरस्वती जी ,महात्मा गांधी जी ,भगिनी निवेदिता जी, विनोबा भावे जी, रविंद्र नाथ ठाकुर जी,महर्षि अरविंद जी ,सुभाष चंद्र बोस जी सहित लोकमान्य श्री बाल गंगाधर तिलक जी के सुविचारित वक्तव्य एवम विचार संकलित हैं।
वर्ष 2022 का यह कैलेंडर भारतवर्ष की इन महान विभूतियों को अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा सम्मानपूर्वक समर्पित है।

Share from A4appleNews:

Next Post

SJVN का राजस्थान में 10,000 मेगावाट सौर ऊर्जा विकसित करने का लक्ष्य, जयपुर में किया MOU साइन

Tue Feb 8 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला अपने नवीकरणीय ऊर्जा मिशन में विशाल कदम बढ़ाते हुए एसजेवीएन ने राजस्थान में आगामी 5 वर्षों में 10000 मेगावाट सौर ऊर्जा परियोजनाओं को विकसित करने का आशय व्‍यक्‍त किया है। राजस्थान सरकार ने एसजेवीएन के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है तथा इस संबंध में शीघ्र ही […]

You May Like

Breaking News