IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

हिमाचल महिला कांग्रेस ने “में भी लड़की हूं, लड़ सकती हूं” के नारे के साथ किया विडियो प्रतियोगिता अभियान का शुभारंभ

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के आह्वान पर प्रदेश महिला कांग्रेस ने बुधवार को “में भी लड़की हूं, लड़ सकती हूं” के नारे के साथ विडियो प्रतियोगिता अभियान का शुभारंभ कर दिया।प्रदेश महिला कांग्रेस मामलों की प्रभारी नीतू वर्मा ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में इसका विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल के अतिरिक्त महिला कांग्रेस की अनेक पदाधिकारी मौजूद थी।


नीतू वर्मा ने इस अवसर पे कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी ने देश की महिलाओं विशेष तौर पर लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें सशक्त बनाने के उद्देश्य से कांग्रेस ने देश भर में इस विडियो प्रतियोगिता अभियान की शुरुआत की है।
नीतू वर्मा ने इस अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि कोई भी महिला कांग्रेस पार्टी की पदाधिकारी को छोड़ कर इस अभियान का हिस्सा बन सकती है।उन्होंने कहा कि इसके तहत प्रतिभागियों को दो वर्गों में रखा गया है। एक वर्ग 18 साल तक है जबकि दूसरा 18 साल से ऊपर की व्यस्क महिलाओं के लिये है। उन्होंने कहा कि इनमें उन्हें अपनी एक साहसिक व महिला प्रेरणा  दायक वीडियो बना कर कांग्रेस हाइ कमांड को दिये गए मेल id , व्हात्साप इंस्ट्रगरन पर भेजनी होगी।
नीतू वर्मा ने बताया कि चयन समिति द्वारा जो वीडियो पुरस्कार के लिए चुना जाएगा उस महिला को राजय स्तर पर और राष्ट्रिय स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा। राज्य और राशरीय स्तर पर तीन तीन विजताओं को पुरस्कृत किया जाएगा ! 
इस दौरान प्रदेश महिला कांग्रेस जैनब चंदेल ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरषो से आगे है। उन्होंने कहा कि इस अभियान से महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने में मदद मिलेगी।
आज की बैठक में शिमला नगर निगम चुनावों को लेकर भी चर्चा की गई महिला कॉंग्रेस नगर निगम चुनावों में बदचड़ केआर भाग लेगी और जीतने वाली महिला ऊमीद्वारों को चुनाव में उतरेगी और शिमला नगर निगम पर काँग्रेस का कब्जा होगा ! 
इस अबसर पर प्रदेश महिला काँग्रेस महासचिव शांता राजता कविता कंवर, शशि ठाकुर, ब्रिन्दा, श्यामा कैन्थ्ला, पुष्पा शोबता, सत्या वर्मा, प्रभा वर्मा, सरिता चंदेल, पूर्व महापोर जैनी प्रेम नगर निगम श्सिमला की पार्षद कुसुम ठाकुर, सिमी नन्दा, उमा मुदलियार ,इशरा हेटा, कृष्णा सहित कई महिला काँग्रेस पधाधिकारी सहित कार्यकर्ता मजौद थी !

Share from A4appleNews:

Next Post

शिमला- क्यारकोटी के लिए बसों की असुविधा से विद्यार्थियों और आमजनों को हो रही भारी दिक्कत

Thu Mar 10 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला राजधानी शिमला से क्यारकोटी के लिए चलने वाली बसों में लगातार पेश आ रही दिक्कतों के कारण लोगों को भारी दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को क्यारकोटी से शिमला चलने वाली एचआरटीसी एचपी 63, 6814 खटारा बस 2 किलोमीटर के बाद ही हांफ गयी […]

You May Like

Breaking News