IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

पांच राज्यों में भले ही कांग्रेस की सरकारें नहीं बनी, ज्यादा खुशी न मनाए CM, हिमाचल में BJP को सत्ता से उखाड़ फेंकेगी कांग्रेस- अग्निहोत्री

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में से चार में भाजपा ने एक बार फिर परचम लहराया है जबकि देश में मोदी लहर के बाद संजीवनी ढूंढ रही देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है।

कांग्रेस की हार पर नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जनादेश है उसे स्वीकार करना चाहिए। हिमाचल में बीजेपी के नेता और सीएम ज्यादा खुशी न मनाए।

उनकी यह खुशी टेम्परेरी है। प्रदेश में कांग्रेस पूरी ताकत से लड़ेगी ओर भाजपा को मात देगी। हिमाचल में सरकार के खिलाफ जनता के बहुत मुद्दे है।

हिमाचल में सीधी लड़ाई भाजपा कांग्रेस में रहती है लेकिन अब पंजाब में आप की जीत के बाद जो समीकरण बनेंगे उस पर नजर रहेगी।

मुकेश ने कहा हर चुनावों की परिस्थितियां अलग होती है। कांग्रेस मजबूत रणनीति तैयार करेगी और भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकेगी।

वन्ही मुकेश ने कहा कि उन्होंने नेशनल हाइवे को लेकर सवाल पूछा। सरकार ने 2016 में नेशनल हाईवे का वायदा किया लेकिन आज तक एक भी नही बन पाया। 69 नेशनल हाईवे एक धोखा है। इतने साल बाद भी एक भी नेशनल हाइवे तैयार नही हुआ।

Share from A4appleNews:

Next Post

किसानों से प्राकृतिक खेती को अपनाने का आग्रह, चाहड में किसान शिविर में कृषकों को बांटे बीज

Fri Mar 11 , 2022
एप्पल न्यूज़, हमीरपुर टौणी देवी क्षेत्र की ग्राम पंचायत बारीं के चाहड गांव में कृषि विभाग ने किसान शिविर का आयोजन किया। इसमें किसानों को सब्जियों के बीज मुफ्त प्रदान किए गए। इसके साथ ही किसानों को प्राकृतिक खेती के साथ ही विभाग की अन्य योजनाओं की जानकारी प्रदान की […]

You May Like

Breaking News