किसानों से प्राकृतिक खेती को अपनाने का आग्रह, चाहड में किसान शिविर में कृषकों को बांटे बीज

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, हमीरपुर

टौणी देवी क्षेत्र की ग्राम पंचायत बारीं के चाहड गांव में कृषि विभाग ने किसान शिविर का आयोजन किया। इसमें किसानों को सब्जियों के बीज मुफ्त प्रदान किए गए। इसके साथ ही किसानों को प्राकृतिक खेती के साथ ही विभाग की अन्य योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।

इस दौरान कृषि विभाग के बीटीएम वीरेंद्र कुमार ने किसानों को प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर बल दिया। उन्होंने बताया कि सरकार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे रही है तथा इसके लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसी के तहत देसी गाय पालने के लिए पचास प्रतिशत का अनुदान प्रदान किया जा रहा है तथा खरीद पर टृांसपोर्ट के लिए भी अतिरिक्त पांच हजार रुपये प्रदान किए जा रहे है।

इसके साथ ही ट्रैक्टर खरीद के साथ कई अन्य योजनाओं पर उपदान प्रदान किया जा रहा है। इस दौरान पंचायत बारीं के प्रधान रविंद्र ठाकुर ने भी विस्तार से सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने लोगों से विभिन्न विभागों की योजनाओं का लाभ उठाने तथा इनके कार्यान्वयन में हरसंभव सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया, ताकि हर गांव का विकास सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत आगामी दिनों कई विकास कार्य शुरू करने जा रही हैं तथा पहले से आरंभ किए गए कार्यों को तेजी से पूरा किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान लोगों को विभिन्न सब्जियों के बीज भी वितरित किए गए। इस दौरान वार्ड सदस्य नरेश परमार, कृषि प्रसार अधिकारी अत्री के साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल में प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने में महिला किसानों का अनुकरणीय योगदानः राज्यपाल

Fri Mar 11 , 2022
एप्पल न्यूज़, नौणी सोलन राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि हिमाचल की किसान महिलाएं जिस उत्साह के साथ प्राकृतिक कृषि पद्धति को अपना रही हैं, वह देश के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण और प्रेरणास्रोत है। राज्यपाल सोलन जिले के नौणी में डाॅ. वाई.एस. परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय में […]

You May Like

Breaking News