file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

अब ‘आप’ पार्टी में नजर आ रहा नेताओं को भविष्य, शिमला में इन दो नेताओं ने ली सदस्यता, कई और कतार में

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

धर्मशाला विधानसभा से आजाद प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी राकेश चौधरी और शिमला में भाजपा से पार्षद रहे गौरव शर्मा शनिवार को शिमला में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन ने उन्हें पार्टी में शामिल किया।

उन्होंने कहा कि जो प्रत्याशी आजाद के तौर पर 17 हजार से अधिक वोट ले सकता है तो आप की सीट से चुनाव लड़ने पर उनकी जीत निश्चित है।
बता दें कि राकेश चौधरी पहले बीजेपी के कार्यकर्ता थे और उन्होंने धर्मशाला उपचुनाव में बीजेपी से टिकट की मांग की थी। लेकिन जब बीजेपी ने उन्हें टिकट नहीं दिया तो वे आजाद प्रत्याशी के तौर पर ही मैदान में उतर गए।

आजाद प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ते हुए वे 17 हजार से अधिक वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे। ऐसे में अब उन्होंने अब जब आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली है।

उम्मीद है कि AAP उन्हें विधानसभा चुनावों के दौरान धर्मशाला से अपना प्रत्याशी घोषित कर सकती है। वन्ही शिमला के युवा नेता गौरव शर्मा पूर्व में भाजपा से नगर निगम के पार्षद रह चुके हैं। उन्होंने भी भाजपा छोड़ आम आदमी की सदस्यता ली।

एक तेजतर्रार युवा के तौर पर उनकी पहचान है लेकिन पार्टी उन्हें रास नहीं आई और छोड़कर अब आप मे भाग्य आजमाएंगे।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस और भाजपा के कई दिग्गज नेता उनके सम्पर्क में हैं। ऐसे ईमानदार नेताओं का दोनों पार्टियों में दम घुटता है, वह जल्द आप मे शामिल होंगे और नगर परिषद शिमला और फिर विधानसभा चुनावों में पार्टी को मजबूती दिलाएंगे।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल कैबिनेट- 2 बिस्वा स्लम एरिया वालों को मकान, कर्मचारियों को 15% की वृद्धि, दिल्ली में मीडिया कॉर्डिनेटर

Mon Mar 14 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक ख़त्म हो गई है। स्लम एरिया अमेंडमेंट विधेयक को कबिनेट में मंजूरी मिल गई है। अब विधेयक को पास करने के लिए विधानसभा पटल पर रखा जाएगा। 1974 से पहले के 2 विस्वा भूमि में कब्जों वालो को मकान बनाने के लिए […]

You May Like

Breaking News