सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

देश की पहली स्नो मैराथन के लिए मनाली तैयार, डीसी और एसडीएम ने लिया जायजा

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, मनाली

आगामी 26 मार्च को आयोजित होने वाली देश की पहली स्नो मैराथन की पूरी तैयारियां हो चुकी है। इसी कड़़ी में गुरुवार को लाहौल और स्पिति के डिप्टी कमीशनर नीरज कुमार, एसडीएम प्रिया नागटा सहित आयोजक रीच इंडिया, गोल्डरोप एडवेंचर, सिस्सू स्की एंड स्नो बोर्ड कल्ब आदि समूहों के प्रतिनिधियों ने ट्रेक सहित अन्य व्याव्स्थ्याओं का जायजा लिया।

आयोजक राजेश चंद ने बताया कि मैराथन पांच कैटेगरियों – फुल मैराथन – 42 किलोमीटर, हाफ मैराथन – 21 किलोमीटर, दस, पांच और एक किलामीटर में आयोजित की जा रही है जिसका पूरा बर्फ से ढ़का ट्रेक हैं। मैराथन का स्टार्टिंग और एंड प्वाईंट सिस्सू हैलीपेड हैं ।

उन्होंनें बताया कि सरकारी प्रबंधों के अलावा मैराथन के वालिंटियर भी अपनी सेवायें दे रहे हैं। राजेश के अनुसार गुरुवार तक 150 प्रतिभागी देशभर से भाग ले रहे हैं जबकि भाग ले रही महिलाओं में व्यापक उत्साह देखने को मिल रहा है।

पिछले एक महीनें से मैराथन की तैयारियों में प्रेक्टिस, रुट मैपिंग, मैडिकल व्यावस्थाओं में आयोजकों ने पूरी कमर कसी हुई है। इसी आयोजन के तहत सिस्सू में मैराथन के प्रायोजक फोर्टिस हस्पताल की ओर से 15 लोगों की टीम द्वारा स्थानीय लोगों के लिये हैल्थ चैक की व्याव्स्था की गई है।

उन्होंने बताया कि जिला लाहौल स्पिति और हिमाचल प्रदेश के लिये ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिये यह गौरव की बात है कि पहली बार स्नो मैराथन का आयोजित लगभग दस हजार फीट की उचाई पर ऐेसे आयोजन को अंजाम दिया जा रहा है।

उनका प्रयास इसे वार्षिक आयोजन बनाना है और युवा पीढ़ि को फिट इंडिया मूवमेंट के प्रति जागरुक करने के साथ साथ समाज में विकराल रुप धारण कर रही नशे की लत से दूर करना है। 

Share from A4appleNews:

Next Post

भारत का पहला SAI नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर माउंटेन टेरेन बाइकिंग और साइकिल मोटोक्रॉस (BMX) शिमला में होगा स्थापित MOU साइन

Thu Mar 24 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला युवा मामले और खेल मंत्रालय हिमाचल प्रदेश सरकार के युवा सेवा और खेल विभाग के सहयोग से माउंटेन टेरेन बाइकिंग में एथलीटों को प्रशिक्षित करने के लिए भारत का पहला एसएआई राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र बनाने के लिए तैयार है। शिमला में साइकिल मोटोक्रॉस (BMX), भारतीय साइकिल चालकों […]

You May Like

Breaking News