सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

Breaking- विपक्ष के निलंबित पांच विधायकों का निलंबन वापिस,,,

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

विपक्ष के निलंबित विधायको की सदन में वापसी हो गई है। गतिरोध को खत्म करने के लिए
स्पीकर चैम्बर में बैठक हुई। जिसमें सीएम के अलावा संसदीय कार्यमंत्री सुरेश भारद्वाज, जल शक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह, विपक्ष की तरफ से पांच संदस्य, आशा कुमारी सुखविंदर सिंह, जगत सिंह नेगी, रामलाल ठाकुर, कर्नल धनी राम शांडिल मौजूद रहे। इसके बाद इसके लिए सदन में प्रस्ताव लाया गया। जिसके बाद निलंबन को वापिस ले लिया गया है।

संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बताया कि अभिभाषण पर हुए हंगामे के बाद पांच विधायकों को निलंबित कर दिया गया था। सुरेश भारद्वाज ने कहा कि लोकतंत्र में वाद विवाद होता रहता है। विपक्ष निलंबन वापसी को लेकर लगातार बातचीत की पहल कर रहा था। आज आशा कुमारी सुखविंदर सिंह, जगत सिंह नेगी, रामलाल ठाकुर, कर्नल धनी राम शांडिल के साथ शोहर्दपूर्ण बातचीत हुई। जिसमें पांचों सदस्यों के निलंबन की वापसी पर चर्चा हुई और सदन में प्रस्ताव लाया गया। पांचों सदस्यों के निलंबन को वापिस लिया गया है। मंत्री ने कहा कि आशा है कि अब सदन में सार्थक चर्चा होगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल का युवा आने वाले चुनाव में वायु परिवर्तन कर मिशन रिपीट 2022 के लक्ष्य के लिए काम करेगा- टण्डन

Fri Mar 5 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला भाजपा हिमाचल प्रदेश के सह प्रभारी संजय टंडन ने भाजपा प्रदेश कार्यालय दीप कमल चक्कर शिमला में भाजयुमो की प्रदेश कार्यसमिति को संबोधित करते हुए कहा कि युवा शक्ति देश का भविष्य है और यही युवा शक्ति भारत का भविष्य तय करेगी।उन्होंने कहा कि युवा शब्द को […]

You May Like

Breaking News