IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

प्रो. राजेश्वर चंदेल ने नौणी विवि के कुलपति का कार्यभार संभाला

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, सोलन

प्रोफेसर राजेश्वर सिंह चंदेल ने डॉ यशवंत सिंह परमार औदयनिकी और वानिकी विश्वविद्यालय (यूएचएफ), नौणी के कुलपति के पद का कार्यभार संभाला। प्रोफेसर चंदेल एक प्रसिद्ध कीटविज्ञानी है और शिक्षा और अनुसंधान में दो दशकों से अधिक समय से कार्य कर रहें हैं।

 प्रो. चंदेल नौणी विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र हैं और इससे पहले विश्वविद्यालय में संयुक्त निदेशक (अनुसंधान) और वरिष्ठ वैज्ञानिक कीट विज्ञान के रूप में भी कार्य कर चुके हैं।

इससे पूर्व, प्रोफेसर चंदेल हिमाचल प्रदेश सरकार की प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के कार्यकारी निदेशक थे। उन्होंने प्राकृतिक खेती को लोकप्रिय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिसे अब राज्य में 1.7 लाख से अधिक किसान अपना चुके हैं। प्रो. चंदेल का विश्वविद्यालय पहुंचने पर शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों ने जोरदार स्वागत किया। 

इस अवसर पर उन्होंने हिमाचल प्रदेश के माननीय राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर और समस्त मंत्रिमंडल का कृषि समुदाय की सेवा करने का सुनहरा अवसर देने के लिए धन्यवाद दिया।

विश्वविद्यालय के वैधानिक अधिकारियों को संबोधित करते हुए प्रोफेसर चंदेल ने विश्वविद्यालय की सभी पहल की सफलता सुनिश्चित करने के लिए संयुक्त प्रयासों का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय सर्वश्रेष्ठ स्नातक बनाने पर ध्यान केंद्रित करेगा जो कृषि समुदाय के विकास की दिशा में काम करेंगे। प्रोफेसर चंदेल ने कहा कि विश्वविद्यालय स्नातकों के लिए बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए पूर्व छात्रों के साथ सहयोग करने की दिशा में प्रयास करेगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

HAS एसोसिएशन बोली- जय राम ठाकुर हिमाचल की राजनीति के "भद्रपुरुष" CM बोले- SDM महत्वपूर्ण, सभी SDM को मिलेंगे PSO

Mon May 9 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के विकास में प्रशासनिक अधिकारियों का सदैव ही सराहनीय योगदान रहा है। उनकी कड़ी मेहनत और व्यवसायिकता के फलस्वरुप प्रदेश को मॉडल राज्य के रूप में अपनी अलग पहचान कायम करने में मदद मिली है ।वह गत सायं यहां […]

You May Like

Breaking News