संचार क्रांति के दिग्गज कांग्रेस के चाणक्य पंडित सुख राम पूरे राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन, बेटे अनिल शर्मा ने दी मुखाग्नि, CM सहित कैबिनेट मंत्री व जनसमूह ने दी अंतिम विदाई

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, मंडी

पूर्व केंद्रीय दूरसंचार मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंडित सुख राम का आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ हनुमानघाट मंडी में अंतिम संस्कार किया गया।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, जनजातीय विकास और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. राम लाल मारकंडा, सांसद और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, विधायक राकेश जमवाल, इंदर सिंह गांधी और जवाहर ठाकुर, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जमवाल, जिला परिषद के अध्यक्ष पाल वर्मा, मंडी नगर निगम की महापौर, उप-महापौर और पार्षदगण, कई भाजपा नेता और विभिन्न क्षेत्रों के से संबंधित हजारों लोगों ने पंडित सुख राम को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए सेरी मंच मंडी में रखा गया था। ब्रेन स्ट्रोक के उपरान्त एम्स नई दिल्ली में उन्होंने अंतिम सांस ली थी।


मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित सुख राम को देश में दूरसंचार क्रांति लाने के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नवाचार के लिए हमेशा तत्पर पंडित सुख राम के रूप में देश और विशेष रूप से हिमाचल प्रदेश ने एक महान नेता खो दिया है।
जय राम ठाकुर ने कहा कि पंडित सुख राम ने अपने साठ वर्षों के लंबे राजनीतिक जीवन के दौरान हिमाचल प्रदेश के विकास और यहां के लोगों के कल्याण के लिए अभूतपूर्व योगदान दिया। उनके योगदान के लिए राज्य की जनता उन्हें हमेशा याद रखेगी।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
.0.

Share from A4appleNews:

Next Post

ब्रेकिंग- हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 1 IAS और 49 HAS के तबादले, कई SDM भी बदले पढ़े कौन कहाँ तैनात

Thu May 12 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल सरकार ने ट्रान्सफर पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के दो दिन बाद ही बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। एक साथ 50 अधिकारियों के तबादले किए जबकि 6 को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। इनमें 1 IAS और 49 HAS के अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है […]

You May Like