विक्रमादित्य के बयान पर भाजपा महिला नेत्रियां कर रही राजनीति, सत्ता के नशे में लोगों से कर रही बदसलुकी- जैनब

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य के रोहड़ू में दिए बयान पर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है हालांकि विधायक ने इसके लिए माफ़ी मांग ली है लेकिन बीजेपी महिला नेत्रियाँ सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगने की मांग कर रही है। जिस पर महिला कांग्रेस ने पलटवार किया है।

महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने कहा कि कांग्रेस संस्कारवान पार्टी है। विक्रमादित्य ने बयान के लिए माफ़ी मांग ली है लेकिन भाजपा नेत्रियां इस पर राजनीति कर रही है।

महिला किसी भी वर्ग कि हो महिला होती है। भाजपा महिला नेत्रियां अपने विधायक द्वारा पत्नी पर किए अत्याचार को भूल गई हैं। जैनब ने कहा कि उन्हें न्याय दिलाने के वक़्त वह कहां सोई थी।

भाजपा महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों को न उठाकर लोगों का ध्यान भटकाने में जुटी हैं। एमटीएस भर्ती में महिलाओं से सीमेंट की बोरी उठवाई जा रही तब इन्हें महिलाओं का ध्यान नहीं आ रहा।

उन्होंने कहा कि बीजेपी कि महिला नेत्री सड़क पर आम लोगों से बदसलुकी कर रही है जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। भाजपा महिला नेत्रियों के संस्कार इससे जगजाहिर हो गए हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

दुःखद- श्रीखण्ड यात्रा में आक्सीजन की कमी के कारण भीमडवार के पास एक श्रद्धालू की मौत

Wed Jul 20 , 2022
एप्पल न्यूज़, सीआर शर।आ आनी उतरी भारत की सबसे कठिनतम  श्रीखंड महादेव यात्रा में मंगलवार को भीम डवारी के पास एक श्रद्धालु की मौत हुई है। पुलिस के मुताबिक, भीम डवारी के पास श्रद्धालु को सांस की दिक्कत हुई, जिसके बाद उसने दम तोड़ दिया है। बताया जा रहा है […]

You May Like