IMG_20220716_192620
IMG_20220716_192620
previous arrow
next arrow

हिमाचल 24 घण्टे में 21 मौतें 6 लापता और 9 घायल, CM ने दिए तत्काल राहत के निर्देश- हर तरफ तबाही का मंजर, सरकार चुनावी रैलियों में मस्त- विक्रमादित्य

एप्पल न्यूज़, शिमला

विक्रमादित्य सिंह ने मुख्यमंत्री पर आरोप लगाया कि वह अपनी चुनाव रैलियों में मस्त है और प्रदेश में भारी बारिश के चलते जगह जगह हादसों का शिकार हो रहें है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भारी बारिश के चलते जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। सड़के अवरुद्ध हो गई है पर सरकार को इसकी कोई चिंता नही है।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि जयराम सरकार हर क्षेत्र में विफल रही है। उन्होंने कहा कि कोविड काल में भी मुख्यमंत्री अपने कई फेंसलो को पलटते रहें।यह सरकार की अकुशलता को दर्शाता है,ओर यह तब होता है जब सरकार का मुखिया कमजोर हो। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की सरकार पर कोई पकड़ ही नही है।


विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि आज प्रदेश में लोग भाजपा की जयराम सरकार से परेशान है। सरकार किसी के प्रति कतई गम्भीर नही है।
विक्रमादित्य सिंह ने प्रदेश सरकार पर तंज कसा कि वह नागपुर,नाभा, जयपुर ऒर दिल्ली के रिमोर्ट से चल रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहली बार किसी मुख्यमंत्री ने अपने कार्यकाल के दौरान 7 मुख्य सचिव बदले,डीजीपी बदले और कई अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की अदला बदली चलती रही है।

भारी बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करेंः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सिरमौर जिले के सराहां से विभिन्न जिलों के उपायुक्तों के साथ प्रदेश में भारी बारिश के कारण उत्पन्न स्थिति की समीक्षा के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्हें तत्काल राहत और बचाव अभियान सुनिश्चित करने के साथ-साथ महत्वपूर्ण स्थानों पर पर्याप्त संख्या में बचाव दल और मशीनरी तैनात करने के निर्देश दिए।

 मुख्यमंत्री ने कहा कि सेब उत्पादक क्षेत्रों और अस्पतालों की ओर जाने वाली प्रमुख सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर बहाल किया जाए। उन्होंने कहा कि पर्यटकों को किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए फिसलन वाले स्थानों और नदी तटों से दूर रहने का परामर्श दिया जाए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से राहत और पुनर्वास कार्यों के लिए अतिरिक्त केंद्रीय दल भेजने का अनुरोध किया जाएगा।

जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य में अब तक पिछले 24 घंटों के दौरान 20 मौतें हुई हैं। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को प्रभावी बचाव कार्यों के लिए उचित समन्वय बनाए रखने के निर्देश भी दिए। उन्होंने उपायुक्तों को अपने-अपने जिलों में आवश्यकतानुसार स्कूल बंद करने के संबंध में निर्णय लेने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने भूस्खलन और बाढ़ के कारण हुई मौतों पर दुख व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने और शोक संतप्त परिवारों को अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

  इस अवसर पर मुख्य सचिव आर.डी. धीमान ने आश्वस्त किया कि क्षतिग्रस्त सड़कों और सभी आवश्यक सेवाओं को बहाल करने के लिए समयबद्ध हर संभव व्यवस्था पूर्ण की जाएगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

JP नड्डा समर हिल स्थित ठाकुर स्वीट शॉप पहुंचे, विश्वविद्यालय में पढ़ते समय यहीं पीते थे 'चाय'

Sun Aug 21 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एचपीयू में कार्यक्रम के बाद समर हिल स्थित ठाकुर स्वीट शॉप पर पहुंचे।नड्डा को अपने पुराने दिन याद आ गए जब वह हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में पढ़ते थे और इस चाय की दुकान पर चाय पीते थे।86 साल के नाथू […]

You May Like

Breaking News