गोहर के दिव्यांग उमेश कुमार ने 100 मीटर रेस में जीता ब्रॉन्ज मेडल

एप्पल न्यूज़, संजीव कुमार मंडी

राज्य स्तरीय दिव्यांग खेलकूद प्रतियोगिता

राज्य स्तरीय दिव्यांग खेलकूद प्रतियोगिता में मण्डी जिला के होनहार उमेश कुमार ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल कर मौविसेरी का नाम रोशन किया है।

जिला मण्डी पैरस्पोर्ट्स एसोसिएशन (CMDPA) के महासचिव सोहन लाल ने जानकारी सांझा करते हुए बताया कि उमेश कुमार पुत्र रूप चंद गाँव मौविसेरी तहसील चच्योट के स्थाई निवासी है।

उमेश कुमार ने दिल्ली में आयोजित CPSFI एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की टीम से भाग लिया था जिसमे उमेश कुमार ने 100 मीटर रेस में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया है।

यह प्रतियोगिता जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम दिल्ली में 4 मई से 7 मई 2022 तक आयोजित की गई।

 उल्लेखनीय है कि 23 बर्षीय उमेश चलने व बोलने से लाचार है। उमेश की पिता रूप चंद ने बताया कि जब उमेश मात्र 2 बर्ष का था उसी वक़्त इसको विकलांगता की बीमारी से ग्रषित हुआ था।

मण्डी जिला पैरस्पोर्ट्स एसोसिएशन के महासचिव सोहन सिंह ने उमेश कुमार और उसके माता पिता को इस कामयाबी के लिए बधाई दी है और उमेश कुमार के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है व कहा कि उमेश कुमार भविष्य में भी ज्यादा से ज्यादा मेहनत करें।

महासचिव ने सरकार व प्रशासन से माँग की है कि ऐसे दिव्यांग बच्चों को समानित किया जाए ताकि ऐसे बच्चों का हौंसला बना रहे।

उमेश कुमार के परिवारजनों व इलाकावासियों में उमेश कुमार की कामयाबी को लेकर उमेश के घर बधाइयों का तांता लगा हुआ है।

गौर रहे कि इस प्रतियोगिता में मण्डी जिला में 9 गोल्ड मेडल, 3 सिल्वर व 2 कांस्य पदक झटके है। जिला मण्डी के बारह दिव्यांग खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया था।

Share from A4appleNews:

Next Post

हाईकोर्ट ने रद्द किया MC शिमला के समरहिल और नाभा वार्डो का डिलिमिटेशन, विक्रमदित्य बोले- फैसले का स्वागत, मंत्री भारद्वाज की उड़ने वाली है विकेट

Fri Jun 3 , 2022
राजनीतिक आकाओं को खुश करने वाले अधिकारियों पर कांग्रेस करेगी कार्यवाही एप्पल न्यूज़, शिमला नगर निगम शिमला के पुनःसीमांकन में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर दायर याचिका पर हिमाचल हाइकोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है। नाभा की पार्षद सिमी नंदा के द्वारा कोर्ट में दायर याचिका के बाद कोर्ट ने […]

You May Like

Breaking News