दिल्ली की बैठकें छोड़ भूस्खलन प्रभवितों से मिलने कटौला मंडी पहुंची MP प्रतिभा सिंह, शोक में डूवे परिवारों को दी सांत्वना

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, मंडी

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने नई दिल्ली स्थित पार्टी के सभी पूर्व निर्धारित बैठकों को बीच मे छोड़ कर कल देर रात चंडीगढ़ रुकने के बाद आज सुबह अपने संसदीय क्षेत्र मंडी के गांव संदोओ कटौला पहुंच कर पिछले कल भारी बारिश व भूस्खलन से हुई त्रास्ती पर गहरा दुख प्रकट किया।

उन्होंने  शोक संतप्त परिवार से उनका दुख सांझा किया। जिसमें एक परिवार के आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। उन्होंने कहा कि इस प्राकृतिक आपदा के चलते जो दुखों का पहाड उन पर टूटा है वह बहुत ही असहनीय है जिस का दर्द कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।

प्रतिभा सिंह ने शोक में डूवे परिवार को अपनी सांत्वना देते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में कांग्रेस उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि प्रकृति के इस कहर के आगे हम सब बेवस है।

प्रतिभा सिंह ने मंडी के उपायुक्त से जिला में भारी बारिश से हुए जानमाल के नुकसान की जानकारी लेते हुए प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता देने को कहा।

उन्होंने घायल लोगों के बेतहर उपचार व गुमशुदा लोगों को जल्द ढूढ़ने को भी कहा। उन्होंने बंद पड़ी सड़को को तुरंत बहाल करने और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने को भी कहा।

प्रतिभा सिंह ने अपने संसदीय क्षेत्र  कुल्लू,किन्नौर,चम्बा के उपायुक्तो से टेलीफोन पर  भारी बारिश से हुए जानमाल के नुकसान का पूरा आंकलन करने और इसकी पूरी रिपोर्ट उन्हें देने को भी कहा है जिससे वह इस नुकसान की भरपाई के लिये केंद्र सरकार के समक्ष रख सकें।

इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर व कई अन्य नेता व प्रबुद्ध लोग भी साथ थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल में 74.50 लाख आबादी को रियायती दरों पर उपलब्ध करवाया जा रहा खाद्यान्न, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना से 30.27 लाख लाभान्वित

Sun Aug 21 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला हर व्यक्ति को खाद्य सुरक्षा प्रदान करने और गुणवत्ता युक्त राशन उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से राज्य सरकार प्रदेश में लोगों को रियायती दरों पर खाद्यान्न उपलब्ध करवा राज्य में कल्याणकारी सरकार के अपने दायित्व का निर्वहन कर रही है। इसके दृष्टिगत राज्य सरकार ने एनएफएसए के […]

You May Like

Breaking News