हिमाचल प्रदेश को मिले विभिन्न श्रेणियों में मिले 3 अवार्ड, सौर गली रोशनियों, लघु व अधिकतम जल विद्युत परियोजनाएं स्थापित करने के लिए मिले पुरस्कार

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश सरकार को भारत सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री भंगवथकुम्बा द्वारा कोची केरल में अक्षय ऊर्जा एंजेसियों के संघ के आठवें स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए तीन पुरस्कार प्रदान किए गए, जिन्हें राहुल कुमार, भा0 प्र0 से0, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, हिमऊर्जा ने प्राप्त किया।

अक्षय ऊर्जा में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए निम्न श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए गए।
31.03.2022 तक देश में सौर गली रोशनियों के अधिकतम स्थापना के लिए द्वितीय पुरस्कार।
31.03.2022 तक देश में लघु जल विद्युत परियोजनाओं की स्थापना के लिए द्वितीय पुरस्कार।
वर्ष 2021-22 के लिए अधिकतम जल विद्युत परियोजनाएं स्थापित करने के लिए उत्कृष्ट पुरस्कार प्रदान किया गया।

इस अवसर पर केरल सरकार के बिजली मंत्री, सचिव, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय, भारत सरकार, प्रधान सचिव विद्युत, केरल तथा राज्यों के अक्षय ऊर्जा एंजेंसियों के सदस्य भी उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

केजरीवाल की चौथी गारंटी- 18 साल से ऊपर की सभी महिलाओं को हर महीने मिलेगी 1000 रुपये की सम्मान राशि

Wed Aug 31 , 2022
हिमाचल के लोग बदलाव के लिए तैयार, इस बार ‘आप’ को चुनकर भाजपा के गुरुर को तोड़ेगी हिमाचल की जनता-मनीष सिसोदिया एप्पल न्यूज़, पालमपुर हिमाचल के लोगों को शिक्षा,स्वास्थ्य व शहीदों के परिवारों को 1-1 करोड़ की सम्मान राशि की गारंटी के बाद बुधवार को आम आदमी पार्टी की ओर […]

You May Like

Breaking News