टिकट आबंटन को लेकर दिल्ली में हुई कांग्रेस राज्य चुनाव कमेटी की बैठक, कुछ टिकट फाइनल बाकी पर माथापच्ची

एप्पल न्यूज़, दिल्ली

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी में टिकट के लिए आवेदन के बाद आज दिल्ली में टिकट आवंटन पर चर्चा हो रही है।

बैठक में दिल्ली के नेताओं सहित हिमाचल के बड़े नेता मौजूद है. कांग्रेस के 40 सीट पर उम्मीदवार लगभग तय है। बाकी पर मथापच्ची चल रही है।

बता दें कि अक्टूबर माह के शुरू में ही हिमाचल प्रदेश में चुनाव आचार संहिता लग सकती है. ऐसे में राजनीतिक दल अपनी तरफ से किसी भी तरह की कोर कसर नही छोड़ना चाहती है।

यही वजह है कि प्रदेश से लेकर दिल्ली तक हिमाचल प्रदेश के चुनावों को लेकर सियासत गरमाई हुई है।

उम्मीद की जा रही है की कांग्रेस पार्टी भाजपा व आप से पहले टिकट की लिस्ट जारी कर सकती है।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल कैबिनेट- शोधार्थियों को 3000 रुपये मासिक फैलोशिप, बल्हसीणा व मसरूंड को डिग्री कॉलेज और बहुत कुछ पढ़ें

Mon Sep 5 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री शोध प्रोत्साहन योजना शुरू करने का निर्णय लिया गया। इस योजना के तहत शोधार्थियों को पंजीकरण की तिथि से तीन वर्षों तक 3000 रुपये मासिक फैलोशिप दी जाएगी। […]

You May Like

Breaking News