file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

SDM रामपुर ने युवाओं व पात्र लोगों को 11 सितम्बर तक मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने का किया आहवान

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर
चुनाव आयोग के दिशा-निर्देश के अनुसार विधानसभा क्षेत्र रामपुर-66 में इन दिनों विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत नए मतदाताओं को नामांकित किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम को 11 सितम्बर तक चलाया जाएगा। जिन युवाओं की आयु 1 october 2022 तक 18 वर्ष हो रही है, वह अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवा सकते हैं। इसके लिए वे ऑन लाईन फार्म भर सकते है, साथ अपने बूथ स्तर के अधिकारी से सम्पर्क कर सकते है।

इसके अतिरिक्त अपने आधार कार्ड से अपना मतदाता पहचान पत्र जोडऩे के लिए 6बी. फार्म भर सकते है। वहीं, नाम हटाने के लिए र्फाम न.7, संशोधन के लिए फार्म न. 8 भर सकते हैं। अभी तक रामपुर विधानसभा क्षेत्र में 2700 नए मतदाता पहचान पत्र बनाए गए हैं।

इसके अतिरिक्त 56 हजार मतदाताओं को आधार कार्ड से लिंक किया जा चुका है। इसके अलावा ई.वी.एम. व वी.वी. पैट जागरूकता व प्रशिक्षण अभियान के तहत आज मतदान केंद्र बेसड़ी, शरन, ब्रांदली, नैरण, दलोग, नैहरा, बाहली, रडोली, जरासी, दरकाली, सैरी-मझाली, सयारला, बरशोल, लालसा, शनेरी में आयोजन किया गया। इसमें करीब 600 से अधिक लोगों ने भाग लिया।

यह जानकारी निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारी एवं एस.डी.एम. सरेंद्र मोहन ने दी है। एस.डी.एम. रामपुर ने युवाओं से 11 सितम्बर से पहले अपने नजदीकी बूथ स्तर के अधिकारी से सम्पर्क करके मतदाता पहचान पत्र बनवाएं व लोकतंत्र के महापर्व में अपना योगदान देने के लिए आवाह्न किया है।

Share from A4appleNews:

Next Post

परिवहन मंत्री बिक्रम ने बेंगलुरू में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के दो दिवसीय सम्मेलन में लिया भाग

Fri Sep 9 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला उद्योग, परिवहन, श्रम एवं रोजगार मंत्री बिक्रम सिंह ने बेंगलुरू में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा आयोजित विकास से जुड़े दो दिवसीय सम्मेलन में भाग लिया। सम्मेलन का शुभारंभ केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने किया। राजमार्गों, रज्जूमार्गों तथा लॉजिस्टिक पार्कों इत्यादि […]

You May Like

Breaking News