file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

आम जनता के सुझावों को विजन डॉक्यूमेंट में शामिल करेगी भाजपा, पोर्टल और व्हाट्सएप से भी मांगे सुझाव- डॉ सिकंदर

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

भाजपा ने विजन डॉक्यूमेंट में आम लोगों की भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए सुझाव मांगे हैं जिसके लिए पार्टी की विजन डॉक्यूमेंट कमेटी ने 21 उप समितियों का गठन किया है।

पार्टी ने सुझावों के लिए पोर्टल, व्हाट्सएप नंबर और मंडल स्तर पर सुझाव बॉक्स स्थापित करने का निर्णय लिया है।

यह बात विजन डॉक्यूमेंट कमेटी के अध्यक्ष सिकन्दर कुमार और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने शिमला में विजन डॉक्यूमेंट के लिए पोर्टल के लॉन्च के दौरान कही।

सुरेश कश्यप ने बताया कि विजन डॉक्यूमेंट का पहला मसौदा 20 सितंबर तक तेयार हो जायेगा। पोर्टल और व्हाट्सएप के माध्यम से विजन डॉक्यूमेंट को लेकर सुझाव मांगे हैं।

इसके अलावा जो लोग पोर्टल और व्हाट्सएप के माध्यम से सुझाव नहीं दे सकते हैं उनके लिए जिला व मंडल स्तर पर सुझाव बॉक्स लगाए जाएंगे ताकि आम जनता की भागीदारी उसमें सुनिश्चित की जा सके।

भाजपा के दृष्टि पत्र में हर वर्ग के सुझावों को शामिल किया जाएगा। इसके अलावा 18 से 21 सितंबर तक चार दिन भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा चारों लोकसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे। दौरे के दौरान पार्टी अध्यक्ष पंचायत स्तर से चुने गए जन प्रतिनिधियों से मीटिंग करेंगे।

Share from A4appleNews:

Next Post

वाह- नौणी विवि के वैज्ञानिक डॉ प्रमोद को कुआलालंपुर में 7वें एशियाई अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में मिला 'PGPR में उत्कृष्ट युवा शोधकर्ता पुरस्कार' 

Tue Sep 13 , 2022
एप्पल न्यूज़, नौणी सोलन डॉ यशवंत सिंह परमार औदयानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी के फल विज्ञान विभाग में वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ प्रमोद शर्मा को हाल ही में मलेशिया के कुआलालंपुर में आयोजित सतत कृषि पर 7वें एशियाई अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में ‘पीजीपीआर में उत्कृष्ट युवा शोधकर्ता पुरस्कार’ अपने नाम किया है। सम्मेलन का आयोजन एशियन पीजीपीआर सोसाइटी […]

You May Like

Breaking News