file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

राज्यपाल ने किया किन्नौर के सीमावर्ती गांव छितकुल का दौरा

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, सांगला

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने किन्नौर जिले के सीमावर्ती गांव छितकुल का दौरा किया। उन्होंने इस अवसर पर गांव के लोगों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को जाना।

इससे पूर्व, छितकुल पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने पूरे पारम्परिक तौर पर राज्यपाल का स्वागत किया। राज्यपाल ने स्थानीय मंदिर की परिक्रमा की तथा स्थानीय निवासी मुकेश नेगी के घर जाकर पारम्परिक तंदुर, पारम्परिक भोजन और रीति-रिवाजों को नजदीक से समझा। उन्होंने स्थानीय व्यंजनों का आनंद लिया।

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि यहां की परम्परा, रीति-रिवाज़ बहुत समृद्ध हैं, जिन्हें हर कीमत पर सुरक्षित रखा जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि उन्हें यहां आने का मौका मिला है और पहाड़ों में रहने वालों की कठिनाइयों को भी नजदीक से समझा है।

उन्होंने लोगों से स्थानीय उत्पाद और परम्पराओं को भावी पीढ़ी तक पहुंचाने की अपील की।

छितकुल गांव के प्रधान सुभाष तथा उप-प्रधान राजेश कुमार भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

CM ने कुल्लू के बंजार में 60 करोड़ की 17 विकास योजनाओं के लोकार्पण- शिलान्यास किये, सैंज में इंडोर स्टेडियम निर्मित करने की घोषणा 

Sat Sep 17 , 2022
एप्पल न्यूज़, बंजार कुल्लू मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने ‘प्रगतिशील हिमाचल: स्थापना के 75 वर्ष’ समारोहों की कड़ी में बंजार विधानसभा क्षेत्र के मेला ग्राउंड में लगभग 60 करोड़ रुपये की 17 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए तथा विशाल जनसभा को संबोधित किया।  उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश […]

You May Like

Breaking News