दिल्ली से लेकर हिमाचल तक कांग्रेस ने राजनीति को बना डाला “खानदानी कारोबार”, सत्ता में आकर पीढ़ी दर पीढ़ी लूट मचाना कांग्रेस की संस्कृति- कश्यप

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

कांग्रेस-राष्ट्रीय जमानत पार्टी ,राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं हिमाचल की अध्यक्ष और उनके परिवार बेल पर- सुरेश कश्यप

एप्पल न्यूज़, शिमला

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस पार्टी परिवार वाद ट्रेन है। कन्याकुमारी से लेकर हिमाचल होते हुए कश्मीर तक कांग्रेस पार्टी उन परिवारों द्वारा शासित है जो सदियों से अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में राज परिवारों की तरह शासन कर रहे हैं। कांग्रेस में नए नेतृत्व का जुड़ना और बड़ा बनना काफी कठिन है

उन्होंने कहा कि बहुत वरिष्ठ पुराने कांग्रेस नेता विजय सिंह मनकोटिया ने भी अपने प्रैस संबोधन में उद्धृत किया कि कांग्रेस चयनित परिवारों द्वारा शासित पार्टी है।
कांगड़ा जिले में 15 में से 11 निर्वाचन क्षेत्रों में कांग्रेस नेताओं के परिवारों का शासन है।

भाजपा लम्बे समय से यही बोल रही है की कांग्रेस परिवारवाद की जननी है और उसी मानसिकता से ग्रस्त हैए आज कांग्रेस को यथा स्थिति उनके अपने ही नेता अपनी जुबानी बता रहे है।
कश्यप ने कहा कि कांग्रेस के अधिकतम नेता जमानत पर हैं। अगर आप कांग्रेस के पदानुक्रम को देखें तो दिल्ली से लेकर हिमाचल तक के नेता जमानत पर हैं।
उनकी राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया एवं राहुल, प्रदेश में प्रतिभा सिंह और नेता आशा कुमारी भी जमानत पर चल रहे हैं।

कांग्रेस एक राष्ट्रीय जमानत पार्टी लगती है, जहां श्रेष्ठ नेतृत्व की दो बड़ी उपलब्धि है एक परिवार को संरक्षण एवं दूसरा बेल पर पार्टी का संचालन करना।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक डूबता जहाज है पूरा संगठन बिखराव की ओर हैए विचारधारा के नाम पर परिवार हावी है और उनके नेता राष्ट्रीय से लेकर राज्य स्तर तक अपनी पार्टी छोड़ रहे हैं।कांग्रेस भारत जोड़ो अभियान चला रहे है की जगह कांग्रेस जोडो पर ध्यान देना चाहिए।

भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और कार्यकर्ता ही पार्टी की ताकत हैं। भाजपा ने बूथ स्तर से ऐसे नेता विकसित किए हैं जो आज देश और राज्य का नेतृत्व कर रहे हैं।

हमारे पास एक मजबूत नेतृत्व के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं जो छात्र राजनीति से आए है हिमाचल से नाता रखते हैं और हमारे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हैं , मिस्त्री के बेटे जो बूथ स्तर से एक आम पार्टी कार्यकर्ता के रूप में मुख्यमंत्री तक के रूप में उभरे हैं। जनता यह सब देख समझ रही है और भाजपा को दुबारा सत्ता में लाएगी ।

Share from A4appleNews:

Next Post

CM ने रोहडू में किए 29.65 करोड़ की विकास योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास, रोहडू ICU के लिए अल्ट्रा साउंड, लैप्रोस्कोपी और ABG मशीनों देने की घोषणा

Tue Sep 27 , 2022
एप्पल न्यूज़, रोहड़ू मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने शिमला जिला के रोहड़ू में आयोजित ‘प्रगतिशील हिमाचल: स्थापना के 75 वर्ष’ समारोह की अध्यक्षता की। इस अवसर पर विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने नागरिक अस्पताल रोहड़ू में आईसीयू के लिए अल्ट्रा साउंड मशीन, लैप्रोस्कोपी मशीन और एबीजी मशीन […]

You May Like

Breaking News