सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

शिमला में राष्ट्रपति जिस होटल में ठहरे उसी के पास से ‘बुलेट बाईक’ चोरी मामले में कुल्लू का युवक रामपुर से गिरफ्तार

एप्पल न्यूज़, शिमला

राजधानी शिमला के जिस होटल सिसिल में राष्ट्रपति ठहरे थे उसी होटल के समीप से 10 सितंबर को एक बुलेट बाइक चोरी हो गई थी। बालूगंज पुलिस ने इस मामले को एक सप्ताह के भीतर सुलझा लिया है।

पुलिस ने बुलेट चोर को रामपुर बुशहर से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। 19 वर्षीय यह युवक पुराना कुल्लू का बताया जा रहा है।

पुलिस ने इस युवक के कब्जे से बुलेट बाइक भी बरामद कर ली है। DSP प्रमोद शर्मा ने बताया कि बाईक तो बरामद कर ली है लेकिन लोग सड़कों पर अपने वाहन असुरक्षित हालत में न छोड़ें अन्यथा हमेशा चोरी होने का अंदेशा बना रहता है।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल में 25 सितंबर तक बन्द रहेंगे स्कूल, अधिसूचना जारी

Mon Sep 20 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश में विद्यार्थियों के लिए स्कूलों को 25 सितंबर तक दोबारा बंद कर दिया गया है। राज्य आपदा प्रबंधन सेल की ओर से सोमवार को इसके लिए लिखित निर्देश जारी किए गए हैं। कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने की आशंका के चलते छात्रों को स्कूल नहीं […]

You May Like

Breaking News