सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

भविष्यवाणी- गुजरात चुनाव में धराशायी होंगे बड़े-बड़े दिग्गज, भाजपा के लिए आसान नहीं ‘राह’- पंडित डोगरा

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

हिमाचल और गुजरात के एक साथ होने वाले हैं विस चुनाव

एप्पल न्यूज़, शिमला

शिमला। जाने माने अंक ज्योतिषी व वरिष्ठ ज्योतिष सदन के अध्यक्ष पंडित शशिपाल डोगरा ने गुजरात के राजनीतिक समीकरणों को लेकर भविष्यवाणी की है। हिमाचल प्रदेश और गुजरात में एक साथ विधानसभा चुनाव होने हैं।

आइए इस गणना के माध्यम से हम जानने की कोशिश करते हैं कि गुजरात में मुख्यमंत्री की गद्दी किसको नसीब होगी। क्या कहता है अंक गणित और किसके पक्ष में जा रहे हैं सौरमंडल के ग्रह।

पंडित शशिपाल डोगरा के अनुसार देश का एक ऐसा राज्य गुजरात जिसने देश को अपनी संस्कृति को विश्व के पटल पर लाने वाला प्रधानमंत्री दिया। जहां पर 1995 से लेकर भाजपा की सरकार है। जो 27 वर्ष से राज कर रही है।

गुजरात जहां पर 182 सीटों के लिए विधानसभा के चुनाव 2022 में होने जा रहा  हैं। इस वर्ष का 2 + 0 + 2 + 2 = 6 अंक बनता है। गुजरात का 7 + 3 + 1 + 1 + 9 + 1 + 2 = 24 = 2 + 4 = 6 अंक बनता है।

जो द्विजन्मा योग बना रहा है। द्विजन्मा योग मान प्रतिष्ठा पर प्रश्न वाचक चिन्ह लगाता है। जिसके कारण बीजेपी को संकट का सामना करना पड़ेगा।

पंडित डोगरा के अनुसार अंक गणित की माने तो गुजरात में भाजपा की राह इतनी आसान नहीं है। बीजेपी का 1 अंक बनता है। यह 1 सूर्य का अंक है। सूर्य सत्ता का कारक। 

2022 में 182 सीटों के लिए होने वाले चुनाव में 1 + 8 + 2 = 11 = 1 + 1 = 2 अंक बनता है। यह 2 चंद्र का अंक है। चंद्र मन का कारक है। 6 शुक्र का अंक बनता है।

शुक्र ग्रह चंद्र व सूर्य का शत्रु अंक है। जिसके कारण शुक्र जनता के मन को विचलित करेगा, जिसके कारण परेशानी होगी। शुक्र स्त्री कारक भी है। स्त्रियों के द्वारा भी परेशानी दे सकता है।

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, जिनका जन्म 15 जुलाई 1962 का है। इस हिसाब से 1 + 5 = 6 अंक शुक्र का अंक है। 6 अंक का बार-बार आना शुभ संकेत नहीं है।

भीड़ तो बहुत दिखेगी परंतु जनता में गुप्त रूप से विरोध रहेगा। बड़े-बड़े दिग्गज चुनाव हार जाएंगे, जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की होगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अंक 8 कोई चमत्कार करे तो अलग बात है। बाकि अंक गणना के मुताबित सत्तारुढ़ भाजपा के लिए पुन: सत्ता पर काबिज होने की राह आसान नहीं दिख रही है।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के ग्रहों के हिसाब से वक्त सही नहीं है। बाकि सर्वज्ञ तो ईश्वर है।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल के लिए मोदी का प्यार जगजाहिर- कश्यप

Tue Oct 4 , 2022
एप्पल न्यूज़, बिलासपुर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि 5 अक्टूबर को बिलासपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का “देवभूमि” हिमाचल में स्वागत हेतु आम जनता बहुत खुश है।  हमारे प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा हिमाचल को अपना दूसरा घर माना है और उनका हिमाचल से गहरा नाता […]

You May Like

Breaking News