file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

शशिकांत जोशी हिमाचल प्रदेश विद्युत नियामक आयोग के सदस्य नियुक्त

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

शशिकांत जोशी को हिमाचल प्रदेश विद्युत नियामक आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है। वह मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, भोपाल से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक हैं और उन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातकोत्तर किया है।

उन्होंने कार्मिक प्रबंधन और श्रम कल्याण में स्नातकोत्तर डिप्लोमा और एमबीए भी किया। उन्हें विद्युत क्षेत्र के प्रत्येक क्षेत्र में सैंतीस वर्षों का अनुभव प्राप्त है। उन्हें वितरण, उत्पादन, पारेषण, वाणिज्यिक और नियामक मामले में विविध प्रकार का अनुभव है।

 उन्होंने वर्ष 1985 में हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड  में सहायक अभियंता के पद पर जॉइन किया और विभिन्न संगठनों एचपीएसईबी, सतलुज जल विद्युत निगम (एसजेवीएनएल), ताला  हाइड्रो प्रोजेक्ट ऑथोरिटी (टीएचपीए) भूटान, एच.पी. विद्युत नियामक आयोग और एचपीपीसीएल में विभिन्न पदों पर कार्य किया ।

वर्तमान में श्शशिकांत जोशी, हिमाचल प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड में निदेशक (विद्युत) के पद पर कार्यरत है।

Share from A4appleNews:

Next Post

"किन्नौर महोत्सव" 30 अक्तूबर से 2 नवम्बर तक, DC बोले- ट्राईबल प्रतियोगिता व लोक-संगीत प्रतियोगिता का भी होगा आयोजन

Wed Oct 12 , 2022
एप्पल न्यूज़, रिकांगपिओ उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने यहां जिले के मुख्यालय रिकांग पिओ स्थित उपायुक्त सभागार में राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव के आयोजन को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव का आयोजन 30 अक्तूबर से 2 नवम्बर, 2022 तक पुलिस ग्राउंड […]

You May Like

Breaking News