file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

धन्य हो कांग्रेस- टिकट आबंटन हुआ नहीं और प्रत्याशी कर रहे शक्ति प्रदर्शन, गाड़ियों से बाहर लटककर ट्रैफिक नियमों को दिखाया ठेंगा- पुलिस मूकदर्शक

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की स्थिति देखिए कि अभी टिकट आबंटन हुआ नहीं और प्रत्याशी लगे हैं शक्ति प्रदर्शन करने में। ये स्थिति वहां है जहां पर प्रत्याशी को बगावत का खतरा है और विरोधी मुखर है।

काँग्रेस पार्टी पिछले तीन दिनों से टिकट सूची जारी करने की बात कर रही है। कई तरह की चर्चाएं हो रही है फिर भी सूची अभी तक आई नहीं और कुछ नेताओं ने खुद को भावी प्रत्याशी बताकर अपनी टिकट खुद पक्की कर शक्तिप्रदर्शन करना शुरू कर दिया है।

रामपुर बुशहर सहित कई क्षेत्रों में कांग्रेस के ऐसे नेताओं ने बिना टिकट आबंटन के ही सड़कों पर ट्रेफिक नियमों की धज्जियां उड़ाकर गाड़ियों का काफिला लेकर रैली निकाली और सार्वजनिक मंच से अपनी टिकट को पक्का बताया है।

पुलिस ने किसी पर भी कोई कार्रवाई नहीं की जबकि नेता के साथ कार्यकर्ता गाड़ियों से बाहर लटककर अपनी जान के साथ दूसरों की जान भी जोखिम में डाल रहे थे।

सवाल उठता है कि आखिर ये कैसा लोकतंत्र जहां नियमों को धत्ता बताकर ठेंगा दिखाकर ऐसी रैलियां की जाए।

पहले से ही सवालों में घिरी पुलिस ने किसी पर कोई कानूनी कार्रवाई क्यों नहीं की।

Share from A4appleNews:

Next Post

ब्रेकिंग- रामपुर बुशहर कांग्रेस में बगावत- आजाद उम्मीदवार के तौर पर 19 को नामांकन भरेंगे "विषेशर लाल कश्यप"

Tue Oct 18 , 2022
ब्लॉक कांग्रेस के रूष्ट धड़े के कार्यकर्ता हैं विशेषर लाल एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर रामपुर बुशहर में टिकट आबंटन पर मचे घमासान में अब कांग्रेस में बगावत हो ही गई है। नन्दलाल का टिकट फाइनल करने से नाराज वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विषेशर लाल कश्यप ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान […]

You May Like

Breaking News