file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

हिमाचल की ऊंची चोटियों में बर्फबारी, लाहौल स्पीति में यातायात बंद, रोहतांग दर्रा भी प्रभावित, तापमान गिरा- शीतलहर की चपेट में

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश में देर रात से ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। जिला लाहौल स्पीति के मुख्यालय केलांग और लोसर में भारी बर्फबारी हुईं है जिससे जिला की सड़कें यातायात के लिए बंद हो गईं है।

अटल टनल रोहतांग में भी ताज़ा बर्फबारी हो रही है जिससे रोहतांग दर्रे पर यातायात बंद है। इसके अलावा शिमला, चंबा, मंडी, किन्नौर, कांगड़ा, सिरमौर व कुल्लू मनाली की ऊंची चोटियों पर भी बर्फबारी हो रही है।

ताज़ा बर्फबारी से तापमान में भारी गिरावट दर्ज़ की गई है जिससे प्रदेश में ठंड भी बढ़ गई है। मौसम विज्ञान केन्द्र शिमला ने प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों के लिए आज बर्फबारी व बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इसका असर प्रदेश भर में दिखना भी शुरू हो गया है। हिमाचल प्रदेश में हो रही बर्फबारी का असर देश मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है।

जहॉ सुबह ठंडी हवाएं चलने से सर्दी का एहसास हो रहा है ।तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा रही है। केलांग में प्रदेश का सबसे न्युनतम तापमान आज रात माइनस 2. 3 डिग्री दर्ज किया गया है।

मौसम केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया की पश्चिम विक्षोभ का असर आज के दिन ही रहेगा कल से मौसम साफ़ हो जाएगा लेकिन इस दौरान शीत लहर बढ़ेगी। 18 और 19 नवंबर को एक बार फिर से बर्फबारी के दौर शुरू हो सकता है।

Share from A4appleNews:

Next Post

बाल दिवस और अध्यापक

Mon Nov 14 , 2022
एप्पल न्यूज़, कांगड़ा जैसे कि हम जानते हैं पंडित जवाहरलाल नेहरु के जन्म दिवस 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में पूरे विश्व में मनाया जाता है। यह निर्णय नेहरू का बच्चों के प्रति लगाव को देखकर ही लिया गया था।बाल दिवस के दिन स्कूलों में पढ़ाई की जगह खेलकूद […]

You May Like

Breaking News