CCTNS को लागू करने में “हिमाचल पुलिस प्रथम” स्थान पर, CM सुक्खू ने बधाई देते हुए कहा- “जन मित्र पुलिस की आवश्यकता”

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला/दिल्ली

 मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू  ने पहाड़ी राज्यों में क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम्स (सीसीटीएनएस) को लागू करने में प्रथम स्थान हासिल करने और आईसीजेएस (इंटर ऑपरेबल क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम) के क्रियान्वयन में तृतीय पुरस्कार प्राप्त करने के लिए राज्य पुलिस को बधाई दी।


मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को सुरक्षित और तनावमुक्त वातावरण प्रदान करने के लिए जन मित्र पुलिस की आवश्यकता है।
हिमाचल ने लगातार तीसरे वर्ष प्रतिष्ठित सीसीटीएनएस पुरस्कार जीता है।
पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने आज दिल्ली में मुख्यमंत्री से भेंट की और उन्हें राज्य द्वारा जीते गए पुरस्कारों से अवगत करवाया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, रेरा प्रमुख डॉ. श्रीकांत बाल्दी, अतिरिक्त मुख्य सचिव (वित्त) प्रबोध सक्सेना, डी.आई.जी. डी.के. चौधरी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

सुरेश कश्यप का तंज- सुक्खू का ग्राफ तेजी से गिरा, कांग्रेस वादे तो तब पूरे करेगी जब मंत्रिमंडल का गठन होगा

Fri Dec 16 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का ग्राफ जिस प्रकार से चढ़ा था उसी प्रकार से गिरता चला जा रहा है , अगर इसकी तुलना बाजार के सेंसेक्स से की जाए तो जब सुक्खू मुख्यमंत्री बने थे तो सेंसेक्स तेजी से […]

You May Like

Breaking News