file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

RD धीमान ने राजभवन में ली मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में शपथ

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

आरडी धीमान ने प्रदेश के मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में रविवार कों राजभवन में पद व गोपनीयता की शपथ ग्रहण कर ली है।

आरडी धीमान कों राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री व अन्य विधायक भी मौजूद रहे।

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि दुख होता है कि पूर्व की बीजेपी की सरकार में संवैधानिक संस्थाओं को खाली रखा गया। सूचना प्राप्त करने का अधिकार हर व्यक्ति को है।

पूर्व सरकार ने ना जाने किस घबराहट में मुख्य सूचना आयुक्त का पद खाली रखा। उन्होंने कहा कि किसी भी संवैधानिक संस्था में पद खाली नहीं रखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि बजट में सरकार की दिशा तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि अभी कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा और आने वाले समय में समाज की बेहतरी के लिए हर संभव कार्य किये जाएंगे।
मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने समारोह की कार्यवाही का संचालन किया।
इस अवसर पर उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष पी. एस. राणा, हिमाचल प्रदेश लोकायुक्त अध्यक्ष सी. बी. बरोवालिया, विधायकगण, विभिन्न आयोगों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष, राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी और आर. डी. धीमान के परिवार के सदस्य भी उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

निराश्रितों के लिए प्रदेश सरकार ने स्थापित किया 101 करोड़ का "मुख्यमंत्री सुखाश्रय सहायता कोष"

Sun Jan 1 , 2023
जिन बच्चों के मां-बाप नहीं, उनके लिए सरकार ही माता-पिता हैंः मुख्यमंत्रीएप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू नेकहा कि प्रदेश सरकार जरूरतमंद बच्चों विशेषकर अनाथ बच्चों, निराश्रित महिलाओं और वृद्ध जनों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने के पहले दिन ही […]

You May Like

Breaking News