ब्रेकिंग- शिमला पुलिस फिर बनी सरताज, हिमाचल के Top-10 में शिमला के 5 पुलिस थाने, शिमला वैस्ट नम्बर वन

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

शर्मा जी, एप्पल न्यूज़, शिमला
शिमला के पुलिस थाने एक बार फिर प्रदेश में अव्वल पाए गए हैं। CCTNS की रैंकिंग में टॉप 10 में शिमला जिला के 5 थाने सर्वश्रेष्ठ पाए गए हैं। जबकि शिमला वैस्ट पुलिस थाना प्रदेश में पगले स्थान पर आंका गया है। इसी के साथ दूसरे नम्बर पर चिड़गांव थाना शामिल है।
ASP शिमला प्रवीर ने बताया कि सिसिटीएन की ओर से त्रैमासिक आधार पर थानों की रैंकिंग की जा रही है। तीसरे क्वार्टर में रैंकिंग सूची आज जारी की गई। जिसमें शिमला के 5 थाने आने से शिमला पुलिस का मनोबल बढ़ा है।
उन्होंने कहा कि इससे हर परिस्थिति में कार्य करने वाले पुलिस जवानों और अधिकारियों का हौसला बढ़ता है और कार्यप्रणाली का बेहतर आंकलन करने में मदद मिलती है।
सर्वेक्षण में थाने की स्थिति, भवन, पुलिस जवानों की तैनाती, कार्यप्रणाली, आम जनता से बर्ताव और मामलों को सुलझाने और निपटाने षित अन्य कई स्तरों पर पड़ताल होती है जिसमें खरा उतरने के बाद ही थानों को रैंकिंग मिलती है।

रैंकिंग

शिमला वैस्ट प्रथम

चिड़गांव द्वितीय

कुल्लू सदर तृतीय

हरोली चतुर्थ

कोटखाई पांचवां

ढली छठा

बल्ह सातवां

ज्वालामुखी आठवां

न्यू शिमला नौवां

नादौन दसवां

\"\"
Share from A4appleNews:

Next Post

शीघ्र पूर्ण होने वाली पर्यटन परियोजनाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान करेंः मुख्यमंत्री

Thu Dec 24 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला निष्पादन एजेंसी को उन पर्यटन परियोजनाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान करनी चाहिए, जिनका कार्य पूरा होने वाला हो, ताकि उन्हें समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जा सके। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने यहां हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड की 10वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए […]

You May Like

Breaking News