file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

नई राहें नई मंजिलें योजना के अंतर्गत ईको-टूरिज्म साईट होगी विकसितः वन मंत्री

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
वन मन्त्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने रोहड़ू और ठियोग वन मंडल की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि ‘वन समृद्धि, जन समृद्धि’ योजना के अंतर्गत इस वर्ष 10 कलस्टरों में 120 बीघा भूमि पर औषधीय पौधे लगाए जाएंगे, जिससे स्थानीय लोगों को भी रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

रोहड़ू वन मंडल के अंतर्गत इस वर्ष 143 हेक्टेयर वन भूमि में एक लाख 50 हजार पौधे रोपित किए जाएंगे। वन मंत्री ने अधिकारियों को अवैध कटान मामलों में सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
वन मंत्री ने कहा कि गत वर्षों में इन वन मंडलों के अंतर्गत 220 हेक्टेयर वन भूमि में से 161 हेक्टेयर भूमि से अतिक्रमण हटा लिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में रोहड़ू वन मंडल में ‘नई राहें नई मंजिलें योजना’ के अंतर्गत 583 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ठियोग वन मंडल में गत तीन वर्षों में उत्कृष्ट नर्सरियां विकसित की गई हैं, जिनमें समस्त आधुनिक सुविधाएं और पौधों के विकास के लिए उपयुक्त वातावरण उपलब्ध करवाया गया है।


वन मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को संवेदनशील नाकों पर लगी चैक पोस्ट को आधुनिक बनाने के निर्देश दिए।
इस समीक्षा बैठक में प्रधान मुख्य अरण्यपाल डाॅ. अजय शर्मा, शिमला वन वृत्त के मुख्य अरण्यपाल आर.के. गुप्ता सहित संबंधित मंडलों के अन्य वन मंडल अधिकारी उपस्थित रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

मुकेश अग्रिहोत्री ने जयराम सरकार पर लोकतंत्र की हत्या करने का जड़ा आरोप

Mon Jun 29 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला नेता विपक्ष मुकेश अग्रिहोत्री ने प्रदेश की जयराम सरकार पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप जड़ा है। मुकेश ने कहा कि भाजपा सरकार सत्ता के नशे में लोकतंत्र की मर्यादाओं को भूल गई है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि मुख्यमंत्री सत्ता के नशे में हो […]

You May Like

Breaking News