ननखड़ी की कलेडा-मझेवटी पंचायत में पहुंची पानी की सप्लाई, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, राम गोपाल ननखड़ी

ननखड़ी ब्लाक में जल जीवन मिशन के तहत कलेडा मझेवटी पंचायत के विभिन्न गांव को जल शक्ति विभाग द्वारा पानी मुहैया करवाया गया है।
जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने राहत की सांस ली है जानकारी देते हुए ग्राम पंचायत प्रधान ने बताया कि यहां के लोगों को काफी लंबे समय से पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा था। लेकिन अब जल शक्ति विभाग द्वारा उनकी जन समस्या को सुलझा लिया है। जिसको लेकर यहां पर अब पानी आना सुचारू रूप से शुरू हो गया है।


प्रधान ने बताया कि इससे यहां की जनता को काफी राहत मिली हैं और जनता ने जल शक्ति विभाग का आभार व्यक्त किया है।
वहीं इस बारे जानकारी देते हुए सहायक अभियंता जल शक्ति विभाग ननखड़ी राकेश नेगी ने बताया कि जल जीवन मिशन योजना के तहत कलेजा,ब्युंथल घाट, फौला, एनली गांव को इस योजना के तहत पानी की सप्लाई मुहैया करवा दी गई है।
उन्होने बताया कि यह पानी की लाईन 14 लाख की राशि खर्च करने के बाद इसे सुचारु रूप से शुरू कर दिया गया है।

बता दे कि यहां के लोगों द्वारा काफी लंबे समय से सरकार से पानी मुहैया करवाने की मांग कर रहे थे अब जाकर ग्रामीणों की मांग पुरी हुई है।

Share from A4appleNews:

Next Post

NH 707 सतौन से फेडीज पुल तक डबल लेन सड़क का हो रहा कार्य, 50% स्थानीय लोगों को मिले रोजगार, सही से डंप हो मलबा-सुनील चौहान

Sat May 29 , 2021
एप्पल न्यूज़, सिरमौर कांग्रेस सोशल मीडिया लोकसभा प्रभारी व स्थानीय युवा नेता सूनील चौहान का कहना है कि इन दिनों NH 707 का काम जोरो शोरो से चल रहा है। हेवना से लेकर शिलाई तिवनी फेडीज पुल तक खुदाई का काम चल रहा है परन्तु स्थानीय लोगो को रोजगार न […]

You May Like

Breaking News