file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

भाजपा देश के लोकतंत्र को कमजोर कर जनमत की भी कर रही है चोरी- रजनी

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य प्रदेश मामलों की प्रभारी सांसद रजनी पाटिल ने कहा है कि भाजपा देश के लोकतंत्र को कमजोर कर जनमत की भी चोरी कर रही हैं।

उन्होंने कहा है कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने देश के कई राज्यों में भाजपा के वोट चोरी के पुख्ता प्रमाण दिये हैं पर चुनाव आयोग इसकी कोई भी जांच नही कर रहा हैं।

उन्होंने कहा है कि यह देश का दुर्भाग्य है कि आज चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर भी सवाल खड़े हो रहें है और आयोग अपनी जवाब देही से भाग रहा हैं।

ठियोग विधानसभा क्षेत्र के नारकंडा व ठियोग में पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक को सम्बोधित करते हुए रजनी पाटिल ने कहा कि कांग्रेस ने वोट चोर,कुर्सी छोड़ का जी नारा देश में दिया है उसे लोगों का भारी सर्मथन मिल रहा हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के भाजपा के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान में लोग बढ़चढ़ कर भाग ले रहे हैं।
रजनी पाटिल ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि उन्हें पार्टी की ओर से जो भी जिम्मेदारी दी जाती है उसे उन्हें पूरी निष्ठा व ईमानदारी से पूरा करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि वोट चोर,कुर्सी छोड़ अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान को 15 अक्टूबर तक पूरा कर इसे प्रदेश कांग्रेस कार्यलय को भेजे जिससे इसे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को भेजा जा सकें।
इस अवसर परअखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता ठियोग के विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि ठियोग विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान 70 प्रतिशत तक पूरा कर लिया गया है और 15 अक्टूबर तक इसे शतप्रतिशत पूरा कर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि ठियोग क्षेत्र के लोग पूरी तरह कांग्रेस पार्टी के साथ मजबूती से खड़े हैं।उन्होंने इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार जताया।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी विदित चौधरी, वन निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची,राज्य सहकारी बैंक के निदेशक हरिकृष्ण हिमराल, सत्य जीत नेगी,अनिता वर्मा,नरेंद्र कवंर,रूपेश कवंल,राजेश कवंर,उज्वल मेहता,सौरभ चौहान सहित पार्टी के कई अन्य पूर्व पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

CM ने करसोग में 188 करोड़ की परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए

Sat Oct 11 , 2025
मुख्यमंत्री ने करसोग में मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट, 66 केवी सब स्टेशन बनाने की घोषणा कीतिब्बन और पांगणा बनेंगे सीबीएसई स्कूल, तीन पटवार सर्कल भी खुलेंगे एप्पल न्यूज, करसोग मंडी मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज मंडी जिला के करसोग में लोगों को 188.8 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात […]

You May Like

Breaking News