सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

आधी रात कुत्ते का शिकार करने कमरे में घुसा तेंदुआ, लड़ाई में दरवाजा हुआ बंद 11 घंटे तक साथ रहे कैद

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, ठियोग

शिमला जिले की जैस पंचायत के बलन गांव में आधी रात को एक खौफनाक घटना सामने आई है। ग्रामीण भूपराम शर्मा के घर में देर रात करीब 2 बजे एक तेंदुआ कमरे के अंदर घुस गया।

बताया जा रहा है कि तेंदुए ने घर के अंदर मौजूद कुत्ते को शिकार बनाने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान घटनाक्रम ने अजीब मोड़ ले लिया।

जैसे ही तेंदुआ कमरे में दाखिल हुआ, दरवाजा अचानक बंद हो गया और वह कुत्ते के साथ अंदर ही कमरे में कैद हो गया। शुरू में दोनों के बीच भयंकर संघर्ष हुआ, लेकिन दरवाजा बंद होने के बाद तेंदुआ शांत हो गया और उसने हमला करना बंद कर दिया।

सूत्रों के अनुसार, कुत्ता अभी जिंदा है, हालांकि उसके जख्मी होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने मामले की सूचना वन विभाग और पुलिस को दी।

गांव में इस घटना से भय का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में तेंदुए की गतिविधियां बढ़ी हुई हैं और वन विभाग को तुरंत कदम उठाने चाहिए ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

Share from A4appleNews:

Next Post

शिमला पुलिस लाइन भराड़ी के मैस में मिला खराब राशन, मैस मैनेजर और कुक पर गिरी तबादले की गाज

Wed Oct 29 , 2025
एप्पल न्यूज, शिमला हिमाचल प्रदेश पुलिस की प्रथम सशस्त्र वाहिनी जुंगा के समादेशक कार्यालय से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि पुलिस लाइन भराड़ी, शिमला के मैस में 16 अक्तूबर 2025 को किए गए औचक निरीक्षण (मैस चेकिंग) के दौरान आटा, न्यूट्री तथा कुछ टमाटर खराब अवस्था में […]

You May Like

Breaking News