IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

दुःखद- जुब्बल के नंदपुर में सड़क दुर्घटना, 4 लोगों की मौत, शिक्षा मंत्री ने जताया शोक

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, जुब्बल शिमला

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज जुब्बल के नंदपुर सड़क में चीग कैंची नजदीक काली माता मंदिर पटवार सर्कल अन्टी उप तहसील सरस्वती नगर में हुए सड़क हादसे पर गहरा दुःख प्रकट किया और मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि यह दुर्घटना बेहद दुखद है जिसमें 04 लोगों की मृत्यु हुई है।

शिक्षा मंत्री ने भगवान से मृतकों की आत्मा को शांति प्रदान करने और उनके परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सेहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
उल्लेखनीय है कि आज लगभग 1:30 नंदपुर सड़क में चीग कैंची नजदीक गाड़ी न.HP39A0875 दुर्घटनाग्रस्त होकर 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी.

इस हादसे में मनीष पुत्र भागमल गांव व डा0 नन्दपूर त0 जुब्बल जिला शिमला उम्र 42 वर्ष, अंजना पत्नी मनीष गांव व डा0 नन्दपूर त0 जुब्बल जिला शिमला उम्र 38 वर्ष, जगत राम पुत्र रामदास गांव पुराना जुब्बल डा0 व त0 जुब्बल जिला शिमला उम्र 70 वर्ष और बिमला पत्नी जगत राम गांव पुराना जुब्बल डा0 व त0 जुब्बल जिला शिमला उम्र 60 वर्ष की मौका पर ही मृत्यु हो गई।

जिला प्रशासन द्वारा मृतकों के परिजनों को फौरी राहत राशि जारी कर दी गई है।

Share from A4appleNews:

Next Post

PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने थाची में किए 5 करोड़ की परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास

Tue Jan 9 , 2024
एप्पल न्यूज, शिमला लोक निर्माण, युवा सेवाएं व खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह आज शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत थाची पंचायत के प्रवास पर रहे जहाँ पर उन्होंने लगभग 5 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाली परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास किये जिसमे 2 करोड़ 30 लाख रुपए की […]

You May Like

Breaking News