IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

MC शिमला में कांग्रेस लगाएगी जीत की हैट्रिक, 5 साल शिमला का विकास रहा ठप्प, डराने धमकाने पैसा और शराब बांटने की राजनीती पर आई भाजपा

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

नगर निगम शिमला के लिए कल मतदान होना है मतदान से पहले सरकार के दो मंत्रियों रोहित ठाकुर और अनिरुद्ध सिंह ने संयुक्त पत्रकार वार्ता करके एमसी शिमला में जीत की हैट्रिक लगाने का दावा किया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा चुनाव से पहले जो गारंटी दी थी उन्हें सरकार पूरा कर रही है और 5 महीने में कांग्रेस सरकार ने जनहित में निर्णय लिए हैं।
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि 5 महीने के कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं और शिमला के विकास के लिए भी सरकार ने रोडमप तैयार कर लिया है।

कांग्रेस पार्टी एमसी में जीत की हैट्रिक लगाएगी और 5 महीने के सरकार के कार्यकाल पर जनता की मोहर होगी। भाजपा पांच साल में नगर निगम शिमला के विकास करवाने में विफल रही है।

वन्ही अनिरूद्ध सिंह ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार महिला, युवा और कर्मचारी हितैषी सरकार है। 5 महीने के कार्यकाल में सरकार ने जनहित में बड़े निर्णय लिए हैं।

इसके बलबूते नगर निगम शिमला में भी कांग्रेस का कब्जा होगा जबकि भाजपा डराने धमकाने, पैसा और शराब बांटने की राजनीति पर उतर आई है जिसे जनता कदापि स्वीकार नहीं करेगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

जगत सिंह नेगी ने रझाणा में उद्यान विभाग की जैव नियंत्रण प्रयोगशाला का किया औचक निरीक्षण

Mon May 1 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज यहां रझाणा में उद्यान विभाग की जैव नियंत्रण प्रयोगशाला का औचक निरीक्षण किया।               उन्होंने प्रयोगशाला का दौरा किया और बागवानी विशेषज्ञ से मित्र कीट और कीटनाशकों के दुष्प्रभावों पर विस्तृत […]

You May Like

Breaking News