IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

हिमाचल में कोरोना से 33वीं मौत, नाहन के बुजुर्ग ने IGMC में तोड़ा दम, 6 हजार के करीब पहुंचा पॉजिटिव आंकड़ा

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस से मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। प्रदेश में कोरोना से एक और मौत हुई है। सोमवार सुबह आईजीएमसी में कोरोना संक्रमित सिरमौर के नाहन निवासी एक बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया।

68 वर्षीय व्यक्ति को सांस की बीमारी से पीड़ित बताया जा रहा था। उन्हें 26 अगस्त को सिरमौर के नाहन से आईजीएमसी में रैफर किया गया था। आज सुबह उनकी मृत्यु हो गई। सीएमओ शिमला सुरेखा चोपड़ा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मृतक की अंत्येष्ठि नाहन की जाएगी।

वहीं सोमवार को प्रदेश में 20 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। दस मामले चंबा और दस मामले कुल्लू से हैं।

\"\"
Share from A4appleNews:

Next Post

केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश में 15MW ग्रिड से जुड़े रूफटॉप संयंत्र की करेगी स्थापना

Mon Aug 31 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों और प्राथमिकता के तहत, हिमाचल प्रदेश राज्य सरकार राज्य में सौर ऊर्जा को तेजी से लोकप्रिय और बढ़ावा दे रही है।सरकार ने इस दिशा में कई कदम उठाए हैं। मुख्य रूप से घरेलू उपयोग के लिए छोटे सौर ऊर्जा संयंत्रों और सौर जल विद्युत […]

You May Like

Breaking News