file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

बामटा वार्ड के ZP गौरव शर्मा बोले- OPS बहाल कर सुक्खू ने किया साबित- “कांग्रेस जो कहती है वो करती है”

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, बिलासपुर

हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस संयोजक एवं बामटा वार्ड के जिला पार्षद गौरव शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने लोहडी के अवसर पर ओपीएस की बहाली कर विधान सभा चुनावों में प्रदेश के लाखों कर्मचारियों के साथ किए गए वादों को पूरा कर दिया है।

साथ ही यह साबित कर दिया है कि कांग्रेस की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। बल्कि जो कहती है, उसे पूरा करती है।

प्रदेश कांग्र्रेस सरकार ने ओपीएस को लागू कर प्रदेश के कर्मचारियों की पिछले 20 वर्षो से चली आ रही लंबित मांग को पूरा किया है। प्रदेश कांग्रेस सरकार के इस कदम से प्रदेश के करीब 1.36 लाख कर्मचारियों को भविष्य में लाभ मिलेगा।

यहां पर जारी बयान में उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार ने ओपीएस के साथ साथ महिलाओं के लिए1500 रूपये का वादा भी पूरा किया है।

वहीं , प्रदेश के लाखों बेरोजगारों के हितों की रक्षा को सुनिश्चित करने के लिए कमेटी गठित कर सराहनीय कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के अलावा समाज के अन्य वर्गो के समुचित विेकास एवं उत्थान के लिए भी उचित कदम उठा रही है।

उन्होेंने आरोप लगाया कि प्रदेश की पूर्व भाजपा सरकार ने इस मुददे पर कर्मचारियों को छलने का काम किया है। उन्होंने इसके साथ साथ सुक्खु सरकार द्धारा पूर्व भाजपा सरकार द्धारा बिना बजट खोले गए कार्यालयों को बंद कर सराहनीय कार्य किया है।

उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने प्रदेश को 86हजार करोड के कर्ज में डुबोने का कार्य कर इसका बोझ प्रदेश के गरीब लोगों के कंधों पर डाला है।

उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खु सरकार द्धारा ओपीएस के प्रति लिए गए निर्णय पर उनका आभार जताया है।

Share from A4appleNews:

Next Post

प्रेमिका ने किसी और से रचाया विवाह, प्रेमी युवक ने शिमला में की आत्महत्या

Sun Jan 15 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमलाजिले में आत्महत्या के मामले थम नही रहे है।आए दिन युवायों द्वारा आत्महत्या के मामले सामने आ रहे है। ताजा मामले में एक युवक के सुसाइड का मामला सामने आया हैं। उत्तर प्रदेश का रहने वाले ये युवक काफी समय से डिप्रेशन में था। बताया जा रहा है […]

You May Like

Breaking News