IMG_20220716_192620
IMG_20220716_192620
previous arrow
next arrow

किन्नौर में NH-5 ऊरनी ढांक मार्ग आवाजाही के लिए अब 24 घंटे बहाल

एप्पल न्यूज़, किन्नौर

जिला दण्डाधिकारी किन्नौर सुरिंदर सिंह राठौर ने आदेश जारी करते हुए बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-05 पर ऊरनी मार्ग (ढांक) से सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही अब बिना समय सीमा के नियमित रूप से 24 घण्टे होगी।
उल्लेखनीय है कि गत दिनों राष्ट्रीय राजमार्ग 05 पर ऊरनी मार्ग (ढांक) के समीप भूस्खलन हुआ था जिसके चलते इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही का समय प्रातः 5 बजे से सांय 8:30 बजे तक निर्धारित किया गया था।

Share from A4appleNews:

Next Post

18 फरवरी को शिव प्रताप शुक्ला लेंगे हिमाचल के नए राज्यपाल की शपथ

Tue Feb 14 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश के नए गवर्नर शिव प्रताप शुक्ला 18 फरवरी को शपथ लेंगे। उनका शपथ ग्रहण समारोह दोपहर बाद 2 बजे राजभवन में होगा। राजभवन शिमला में हिमाचल हाईकोर्ट की एक्टिंग चीफ जस्टिस सबीना नए राज्यपाल को शपथ दिलाएंगी। सरकार ने नए राज्यपाल के शपथ ग्रहण समारोह […]

You May Like

Breaking News